युवा

पाकिस्तान और चीन के साथ लगती सीमा के युवाओं को सेना से मिलेगा खास प्रशिक्षण

हमारे देश के युवाओं से अक्सर काफी उम्मीदें लगाई जाती है। युवाओं को ही देश का भविष्य कहा जाता है और सभी को ये आशा रहती है कि वो आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगें। ऐसे में सबसे जरूरी है कि युवा पूरी तरह से सशक्त हों और अपनी जिम्मेदारी को समझ सकें।

इसी उद्देश्य को आगे रखते हुए नेहरू युवा केंद्र, पाकिस्तान और चीन के साथ लगती सीमाओं पर यूथ क्लब की स्थापना करने जा रहा है। इन क्लबों में शामिल युवाओं को सेना विशेष प्रशिक्षण देगी। इन्हें युद्ध कौशल, आपदा प्रबंधन और नशा तस्करी रोकने की खास ट्रेनिंग दी जाएगी।

नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक सुखदेव सिंह ने इस पहल के बारे में कहा कि इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि आपात परिस्थितियों में ये प्रशिक्षित युवा सेना की मदद कर सकें। साथ ही इस यूथ क्लब के सदस्य स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भी काम करेंगे।

सुखदेव सिंह ने बताया कि पठानकोट क्षेत्र में स्थापित यूथ क्लब सेना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जल्द ही पाकिस्तान और तिब्बत-चीन के साथ लगते दुर्गम क्षेत्रों की सीमाओं पर भी क्लब बनाए जाएंगे। दुर्गम क्षेत्रों के अधिकारियों को भी इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है।

गौरतलब है कि हिमाचल के कई इलाके तिब्बत-चीन सीमा से सटे हुए हैं। यहां पर सेना के जवानों का हमेशा तैनात रहना आवश्यक हैं। ऐसे में पड़ोसी देश की ओर से हमले, बर्फबारी के दौरान बंद रास्तों को खोलने जैसे कार्य में भी यूथ क्लब के सदस्य सेना का हाथ बटा सकेंगें।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago