हलचल

विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता बने अनुराग श्रीवास्तव, यहां जानिए उनके बारे में..

भारतीय विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता की नियुक्ति हो गई है। अनुराग श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता बने हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार की जगह ली है। बताया जा रहा है कि आईएफएस रवीश को अब क्रोएशिया के राजदूत के रूप में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने प्रवक्ता के तौर पर 33 महीनों तक अपना काम बखूबी निभाया।

1999 बैच के आईएफएस अधिकारी है अनुराग

विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव 1999 बैच के भारतीय विदेश सेवा यानी आईएफएस अधिकारी हैं। वे इससे पहले इथोपिया और अफ्रीकन यूनियन के राजदूत थे। इथोपिया के राजदूत बनने से पहले अनुराग विदेश मंत्रालय में वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह श्रीलंका में भारतीय हाई कमीशन की पॉलिटिकल विंग के अध्यक्ष रहे हैं। अनुराग इससे पहले यूएन में भारत के स्थायी मिशन के सदस्य भी रह चुके हैं।

अनुराग श्रीवास्तव दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। उनके पास इंजीनियरिंग और बिजनेस मैनेजमेंट में भी डिग्री है। वे कार्पोरेट सेक्टर में भी काम कर चुके हैं। साल 1999 में उनका चयन इंडियन फॉरेन सर्विस में हुआ। उन्होंने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डिप्लोमैटिक स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है।

कोरोना: प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर लोगों ने दीप जलाकर दिखाई एकजुटता

अनुराग जब विदेश मंत्रालय के वित्त विभाग के प्रमुख थे, तो उन्हें मंत्रालय के वार्षिक बजट करीब 2 अरब डॉलर यानी 152 अरब रुपए के प्रबंधन का काम मिला था। उन्होंने इस बजट का आधा हिस्सा दुनियाभर के देशों के साथ भारत की साझा परियोजनाओं के लिए दिया। वे इन परियोजनाओं के वित्तीय प्रबंधन के साथ ही निगरानी का काम भी देखते थे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अनुराग श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, ‘भारतीय विदेश मंत्रालय का आधिकारिक प्रवक्ता की जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। नई भूमिका में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए मैं सभी के साथ निकटता से काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago