बॉलीवुड

किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर अनुराग बसु ने तोड़ी चुप्पी

जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग बसु और अभिनेता रणबीर कपूर ने साथ में अब तक दो फिल्मों ‘बर्फी’ और ‘जग्गा जासूस’ में काम किया है। रणबीर, प्रियंका और इलियाना स्टारर फिल्म बर्फी एक बड़ी हिट थी वहीं कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर की जग्गा जासूस बॉक्स ऑफिस पर बेअसर साबित हुई। फिलहाल अनुराग बसु अपने अपकमिंग फिल्म लूडो में बिजी हैं जिसमें राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा हैं।

2018 में शुरू हुई थी फिल्म पर चर्चा

हालिया निर्देशक ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद बॉलीवुड गलियारे में हलचल मची हुई है। जी हां हालिया दिए एक इंटरव्यू में अनुराग बसु ने अपनी अपकमिंग फिल्म से पर्दा उठाया है। हम बात कर रहे हैं बहुप्रतीक्षित किशोर कुमार की बायोपिक की। पिछले दो साल पहले इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरु हुई थी जो बाद में ठंडे बस्ते में चली गई।

फिल्म के लिए रणबीर कपूर पहली पसंद

अब अनुराग ने  इस फिल्म को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि फिल्म जरूर बनेगी और इसमें लीड रोल रणबीर कपूर ही निभाएंगे। फिल्म के लिए रणबीर कपूर हमेशा से पहली पसंद रहे हैं। हालांकि फिल्म पर काम रणबीर की डेट्स के आधार पर ही होगा।

इस साल रिलीज होगी रणबीर की फिल्म

खैर, अब जब निर्देशक ने अपने मुंह से इसकी पुष्टि कर दी है, तो फिल्म को लेकर चारों ओर चर्चा काफ़ी बढ़ गई है। रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज की जाएगी।

 

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago