उछल कूद

पहली बार एमओयू की लड़कियां खेलेंगी हॉकी, बन सकता है इतिहास

हॉकी वर्ल्ड कप के इस सीजन में देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ में से एक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में भी करीब 100 साल पुरानी एक परंपरा टूटने वाली है। इतिहास में पहली बार एएमयू लड़कियों की एक हॉकी टीम तैयार कर रहा है। इस टीम से जुड़ने वाली लड़कियों का उत्साह भी देखने लायक है।

टीम में शामिल होने जा रही 13 वर्षीय नसीम जेहरा और आलिया का हॉकी को लेकर जुनून ऐसा है कि इन्हें सपने में भी हॉकी ही दिखाई देती है। आलिया हर समय अपने साथ अपनी हॉकी लेकर घूमती हैं। ये दोनों ही एएमयू की इस पहली महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनने जा रही हैं। इनकी तरह ऐसे 10 जूनियर स्कूलों से लड़कियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

टीम सलेक्शन हो गया शुरू

अगर सब कुछ सही रहा तो ये लड़कियां अगले साल फरवरी में ही अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट भी खेल सकती हैं। टीम में सिलेक्ट होने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और सुबह-सुबह ही मैदानों पर लड़कियां हॉकी स्टिक लेकर प्रैक्टिस करते हुए मिल जाएंगी। इन लड़कियों के कोच अनीस उर रहमान पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर रहे हैं और इस वक्त एएमयू स्पोर्ट्स कमिटी के डेप्युटी डायरेक्टर हैं।

एएमयू ने दिए हैं हॉकी के कई चमकते सितारे

हॉकी के खेल में एएमयू का एक समृद्ध इतिहास रहा है। 80 के दशक में हॉकी के कैप्टन रहे जफर इकबाल भी एएमयू से ही थे। जफर के पिता एएमयू में केमिस्ट्री के प्रफेसर थे। जफर उस हॉकी टीम के कप्तान थे जिसने हॉकी में अपना आखिरी ओलिंपिक गोल्ड (मॉस्को 1980) जीता था। जफर के अलावा मसूद मिन्हाज (लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 1932), अहसान मोहम्मद खान (बर्लिन ओलिंपिक 1936), लेफ्टिनेंट ए शकूर, मदन लाल, लतीफ-उर रहमान, अख्तर हुसैन हयात (ये सभी 1948 ओलिंपिक में खेले), जोगेंद्र सिंह (रोम ओलिंपिक 1960) और एसएम अली सैयद (तोक्यो ओलिंपिक 1964) कई नाम हॉकी प्लेयर्स एएमयू ने दिए हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago