बॉलीवुड

आराध्या के जन्मदिन पर अमिताभ से नाराज़ हुए शाहरूख के बेटे अबराम, जानिए क्यों

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने 16 नवंबर को अपना 7वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बच्चन फैमिली ने एक पार्टी होस्ट की जिसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने अपने बच्चों के साथ शिरकत की। इस पार्टी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरूख के बेटे अगराम के साथ नज़र आ रहे हैं।

इस पार्टी में शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम भी शामिल हुए थे। इस दौरान अबराम खान, बिग बी से खासे नाराज़ नज़र आए। वो इसलिए क्योंकि अमिताभ उनके साथ उनके घर मन्नत में नहीं रहते हैं। दरअसल अबराम, अमिताभ को अपने दादा मानते हैं, इसका जिक्र शाहरुख पहले भी कर चुके हैं। ऐसे में वो चहते हैं कि उनके दादा उनके घर मन्नत में उनके साथ रहें।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर नन्हें अबराम के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और लिखा कि ‘और ये हैं अबराम खान, शाहरुख खान के छोटे बेटे.. जो पूर्ण रूप से मुझे अपने पिता का पिता मानते हैं और यह सोचते हैं कि शाहरुख के पिता उनके घर पर क्यों नहीं रहते?” तस्वीर में अबराम खान अपने दादा अमिताभ से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।

वैसे पिछले साल भी आराध्या  के बर्थडे पर अबराम सुर्खियों में थे। यहां उन्होने बुड्ढी के बाल खाने की जिद की थी। इसका जिक्र करते हुए अमिताभ ने लिखा था, “इस छोटे बच्चे को लेकर यह रेशेदार ‘बुड्ढी के बाल’ खाना चाहता था, तो हम इसे लेकर एक स्टॉल पर गए और उसे पाकर इसके चेहरे की खुशी अमूल्य थी। अबराम..छोटा शाहरुख खान..मनोहर।”

इस पर शाहरुख ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था, “धन्यवाद सर। यह वह पल है, जो इसे अच्छा लगता है। वैसे जब भी वह आपको टीवी पर देखता है आपको मेरा ‘पापा’ समझता है।” बता दें, अबराम के अलावा शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, ईशा देओल, फराह खान कुंद्रा समेत कई सेलेब्स के बच्चे आराध्या की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago