बॉलीवुड

इस फिल्म से करने जा रहे हैं वापसी, अपने ही भाई पर लगाए थे गंभीर आरोप

बॉलीवुड में परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान को कौन नहीं जानता। 53 साल की उम्र में भी वो लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहे हैं, हालांकि उनकी पिछली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ फ्लॉप हो गई थी, लेकिन अब भी आमिर के फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। वैसे आप में से कुछ लोग ये बात भी जानते होंगें कि आमिर का एक भाई भी है, जिन्हें आपने आमिर के साथ फिल्म ‘मेला’ में देखा होगा।

कुछ फिल्में करने के बाद वो इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए थे। मगर अब सुनने में आ रहा है कि वो जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। करीब 19 सालों के बाद फैजल को फिल्मों में बड़ा ब्रेक मिला है। उन्हें फिल्म ‘फैक्ट्री’ ऑफर हुई है। बड़ी बात ये है कि फैजल फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा गाना भी गाने वाले हैं। बता दें कि फैजल खान ने अपने अब तक के करियर में सिर्फ 6-7 फिल्में ही की हैं।

गौरतलब है कि फिल्म ‘मेला’ में साथ काम करने के बाद फैज़ल ने आमिर पर आरोप लगाया था कि आमिर ने उन्हें बंदी बनाकर रखा हुआ है। साथ ही उन्होने संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया था। हालांकि कुछ भी साबित नहीं हो सका। इन आरोपों के बाद फैजल की मानसिक हालत पर भी सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थीं और वो कुछ समय के लिए अपने घर से भाग गए थे।

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘चिनार – दास्तान ए इश्क’ में फैजल आखिरी बार दिखाई दिए थे। अब फैजल फिल्म ‘फैक्ट्री’ से बतौर हीरो अपने कमबैक की तैयारी में लग गए हैं। एक वेबसाइट से अपनी फिल्म को लेकर बात करते हुए फैजल ने कहा, ‘ये फिल्म मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है।’ अब देखना होगा कि इतने लम्बे समय के बाद जब फैज़ल फिर से बड़े पर्दे पर उतरेंगें तो लोगों का कैसा रीएक्शन रहता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago