गरम मसाला

कोरोना संक्रमण से अमेरिकी म्यूजिशियन जॉन प्राइन का निधन

दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से 80 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 14 लाख से ज्यादा लोग इसका अब तक शिकार हो चुके हैं। इस खतरनाक वायरस के कारण कई नामी सेलिब्रिटी भी अपनी जान गंवा बैठे हैं। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार इसका शिकार बने हैं। अब इसी कोरोना संक्रमण के कारण प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर जॉन प्राइन का निधन हो गया। 73 वर्षीय जॉन कोरोना से संक्रमित थे, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।

कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे जॉन

कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से ही म्यूजिशियन जॉन प्राइन अस्पताल में भर्ती थे। उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही थी, जिसके बाद मंगलवार यानी 7 अप्रैल को जॉन ने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, उनके परिवार से जानकारी मिली है कि जॉन प्राइन कोरोना वायरस संक्रमित थे, जिसकी वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्हें कई सारे कॉम्प्लिक्शन्स आ गए थे। इस कारण से आखिर उनकी मौत हो गई।

कोरोना का असर: एनटीए ने जेएनयू, यूजीसी नेट, इग्नू पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की स्थगित

जॉन प्राइन को 26 मार्च, 2020 को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी जानकारी उनके परिवार ने उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। तभी से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जॉन को सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार की खबर भी बीच में आई थी, लेकिन इसी बीच अब उनके इंतकाल की खबरें सामने आ गई है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago