कारोबार

फूड डिलीवरी बिजनेस में उतरी Amazon, देश में इस जगह से की शुरूआत

देश में फूड डिलीवरी सर्विस बिजनेस में दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने एंट्री कर दी है। कंपनी ने भारत के बेंगलुरु में अपनी इस सेवा की शुरुआत की है। कंपनी का इस कारोबार में सीधा मुकाबला प्रमुख कंपनियों जमैटो और स्विगी से होगा। जानिये इस खबर के बारे में विस्तार से-

अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने दिया यह बयान

इस मामले में अमेजन इंडिया के प्रवक्ता की ओर से एक बयान आया है। जिसमें कहा गया है कि बेंगलुरू के कुछ जगहों से फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी गई है। इस सर्विस के जरिये ग्राहक ग्राहक स्थानीय रेस्तरां व केवल ‘ऑनलाइन’ आर्डर लेने वाले रसोई घर से खाने मंगवा सकेंगे। अमेजन की ओर से यह भी कहा गया है कि साफ-सफाई व सुरक्षा के मानकों का पूरी तरह ध्यान व पालन किया जा रहा है जिससे हमारे कस्टमर बेहतर अनुभव कर सुरक्षित भी रहें।

Read More: जानिये, अब एक वीडियो कॉल से घर बैठे खुल सकता है आपका बैंक अकाउंट

अमेजन के ग्राहक फूड सर्विस की कर रहे थे लंबे समय से डिमांड

अमेजन इंडिया के एक बयान के अनुसार कंपनी के ग्राहक लंबे समय से अमेजन पर अन्य वस्तुओं के साथ ही फूड डिलीवरी की भी मांग कर रहे थे और कंपनी भी लंबे समय से इस सर्विस का परीक्षण करने में लगी हुई थी। कंपनी ने अपनी सेवा की शुरूआत तो कर दी है लेकिन देश के मार्केट में अपनी विस्तार की योजना की अभी जानकारी नहीं दी है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago