गरम मसाला

अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से इसलिए मांगी माफी, भावुक होकर यह कहा

समाजवादी के पूर्व वरिष्ठ नेता अमर सिंह पुन: चर्चा में हैं। सिंह ने भावुक होकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अमिताभ बच्चन से माफी मांगी है और कहा है कि मैंने अमितजी और उनके परिवार के प्रति जो भी शब्द कहे थे उसके लिए वह पश्चाताप व्यक्त करते हैं। आखिर क्या है यह मामला और क्यों मांगी माफी, जानिये-

अमिताभ के इस संदेश से अचानक पिघले अमर

अमर सिंह ने ट्वीट कर वीडियो में बताया है कि ”आज उनके पिता की पुण्यतिथि है और इस दिन अमिताभ जी ने पुण्यतिथि को लेकर मैसेज किया है।” इस मैसेज को पाकर आखिकरकार वर्षों पहले बच्चन परिवार से दूर हुए अमरसिंह पिघल गए और माफी मांगी हैं।

भावुक होकर यह बोले 

अमर सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो में आगे कहा है कि ”जीवन के इस पड़ाव पर अब जब मैं जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहा हूं तो मुझे अमित जी व उनके परिवार के खिलाफ पूर्व में दिए गए बयानों पर पछतावा है और भगवान सभी को आशीर्वाद दे।”

एक समय में गहरे दोस्त थे दोनों

यह जगजाहिर है कि एक वक्त ऐसा था जब अम​रसिंह व ​अमिताभ बच्चन की गहरी दोस्ती हुआ करती थी और अमर सिंह अमिताभ के साथ सार्वजनिक रूप से ​देखे जा सकते थे। सिंह बच्चन परिवार के हर सुख में हमेशा मौजूद रहते थे। मगर अचानक एक वजह से दोनों की दोस्ती में दूर बढने लगी और अमर सिंह बच्चन परिवार के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने लगे।

Read More: अभिषेक बच्चन: एक सुपरस्टार का बेटा जिसकी हमेशा पिता से की जाती है तुलना

विदेश में इलाज करवा रहे हैं अमर सिंह

मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों अमर सिंह की तबीयत ज्यादा खराब बताई जा रही है और वह सिंगापुर के अस्पताल में अपनी किडनी की बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago