हलचल

मुगलों ने की थी शाही स्नान की शुरूआत, होता है कुंभ का सबसे भव्य नजारा

देश की आस्था के सबसे बड़े पर्व कुंभ का आगाज आज से प्रयागराज में हो गया है। कुंभ की औपचारिक शुरूआत मकर संक्रांति के दिन हुए पवित्र स्नान के साथ हुई। लगभग 49 दिन तक चलने वाले इस मेले शाही स्नान को सबसे अहम माना जाता है। शाही स्नान में कई तरह के अखाड़ों से साधु डुबकी लगाते हैं। शाही स्नान के दौरान एक खास समय पर नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाई जाती है।

पहले से तय हो जाती है शाही स्नान की तारीखें

शाही स्नान में जिस नदी के तट पर कुंभ का आयोजन होता है उसके पवित्र जल में तेरह अखाड़ों से आए साधु संत स्नान करते हैं। सभी तेरह अखाड़ों के डुबकी लगाने का समय और तारीख पहले से ही तय कर दी जाती है।

कैसे शुरू हुई शाही स्नान की परंपरा

शाही स्नान का काफी सदियों पुराना इतिहास रहा है। माना जाता है कि शाही स्नान की इस परंपरा की शुरुआत 14वीं से 16वीं के बीच कहीं हुई थी। इस दौरान देश में मुगलों का शासन था। समय बीतता गया और साधुओं के समूह के बीच स्नान के अधिकारों को लेकर कई तरह के संघर्ष होने लगे।

मुगल शासकों ने सभी साधुओं के साथ बैठकर उनको काम और एक खास तरह के झंडे दिए। उसके बाद से आज तक साधु-संतों को सम्मान देने के लिए सबसे पहले डुबकी लगाने का मौका उन्हें दिया जाता है। स्नान के बाद साधुओं का राजसी स्वागत और सरोकार किया जाता है। इसी वजह से इसका नाम शाही स्नान पड़ा।

इसके बाद ईस्ट इंडिया कंपनी के समय में भी साधुओं के इन अखाड़ों के लिए कई नियम बनाए गए।

कैसे किया जाता है शाही स्नान

शाही स्नान के दौरान कुंभ में सबसे भव्य नजारा होता है। इस समय अपने-अपने अखाड़ों से आए साधु-संत हाथी-घोड़े वाली सोने-चांदी की पालकियों पर बैठकर तट पर पहुंचते हैं। मुहूर्त के अनुसार सभी जोर-जोर से नारे लगाते हुए एक साथ डुबकी लगाते हैं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago