हलचल

दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज : वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

आखिरकार 14 साल के लंबे इंतजार के बाद राजधानी के लोगों को कल एक नई सौगत मिली। यमुना नदी पर वजीराबाद के पास बने सिग्नेचर ब्रिज का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फीता काटा। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने साल 2004 इस योजना की शुरूआत की थी।

सिग्नेचर ब्रिज के चालू होने के बाद उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बीच आने-जाने वाले लोगों को काफी आराम मिलेगा। वहीं वजीराबाद पुल पर आपको अब से कम भीड़ देखने को मिलेगी।

सिग्नेचर ब्रिज के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं-

– 154 मीटर ऊंचे सिग्नेचर ब्रिज को ‘नमस्ते’ के आकार में डिजाइन किया गया है और यह देश का पहला केबल स्टाइल ब्रिज भी है।

– सिग्नेचर ब्रिज की शुरूआती लागत 1,131 करोड़ थी जो लेट-लतीफी के कारण साल 2015 में 1,594 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

– ब्रिज के ऊपर 154 मीटर का एक ग्लास बॉक्स है, इसके अलावा 575 मीटर की लंबाई का एक सेल्फी स्पॉट भी लोगों के लिए बनाया गया है।

– ब्रिज में चार लिफ्ट भी लगाई गई हैं जिसमें 50 लोगों को ले जाने की क्षमता होगी। यहां से लोग शहर का बर्ड-आई व्यू देखने का आनंद ले सकते हैं।

– सिग्नेचर ब्रिज में 8 लेन बनाई गई है जो वजीराबाद रोड को रिंग रोड़ से कनेक्ट करता है। गाजियाबाद से आने-जाने वालों की अब 30 मिनट समय की बचत होगी।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago