गरम मसाला

डर लग रहा है पापा के साथ काम करने में : आलिया भट्ट

जब फिल्म ‘सड़क’ रिलीज हुई थी तो इस फिल्म ने काफी सराहना बटोरी थी। फिल्म में सभी के काम को काफी अच्छी प्रति​क्रिया मिली थी। महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट और सादाशिव अमरापुरकर अहम रोल में थे। 1991 में आई इस फिल्म का अब सीक्वल बन रहा है। ‘सड़क 2’ को महेश भट्ट ही निर्देशित करेंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और इसके लिए फिलहाल सभी एक्टर्स प्रिपरेशन कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार आलिया अपने पापा के निर्देशन में काम करेंगी और इसे लेकर वे काफी डरी हुई हैं।

पापा को लगता है मैंने खींच रखी है दीवार

आलिया से जब उनके डर की वजह पूछी गई तो उनका कहना था, ‘पापा के साथ पहली बार काम करना अपने आप में ही एक बड़ी बात है। मैं रेगुलर पापा के टच में रहती हूं ताकि उनके विजन को समझ सकूं। इसके अलावा पापा को लगता है कि मैंने अपने आगे एक दीवार खींच रखी है जिसे वे इस फिल्म के जरिए तोड़ना चाहते हैं। ऐसे में मुझे डर लग रहा है कि मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतर पाउंगी या नहीं। उम्मीद करती हूं कि जब शूटिंग शुरू होगी तो सब अच्छा ही होगा।’

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले फिल्म को लेकर स्पेशल टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म संजय के कॅरियर के लिए काफी अहम साबित हुई थी। ऐसे में यह उनके लिए एक बार फिर काफी खास होगी। यह फिल्म 2 मार्च 2020 में रिलीज होगी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago