बॉलीवुड

आनंद एल रॉय की इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष के साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे आनंद एल राय की आगामी फिल्म में कैमियो रोल निभाने वाले हैं। इस फिल्म का नाम ‘अतरंगी रे’ रखा गया है। फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान और तमिल सुपरस्टार धनुष लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि साल 2013 में आई फिल्म रांझणा के बाद आनंद के साथ धनुष की ये दूसरी फिल्म होगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक मीडिया को दिये इंटरव्यू में अक्षय ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि  “महज 10 मिनट के अंदर फिल्म के लिए हामी भर दी थी। फिल्म में यह एक ऐसा विशेष किरदार है जिसे करने के लिए मेरा दिल ना नहीं कर सका।” फिल्म में मेरी सारा और धनुष के साथ केमिस्ट्री वाकई फिल्म के टाइटल के मुताबिक है।

बता दें कि आनंद इंडस्ट्री में कहानी को एक बेहतरीन तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर, 2018 की फिल्म ज़ीरो के बाद अतरंगी रे, आनंद एल रॉय की पहली निर्देशन फिल्म होगी।

इस बीच, सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 में नजर आएंगी। सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की 2009 की कॉमेडी फिल्म की सीक्वल फिल्म है। फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज होगी। सारा वरुण धवन-स्टारर कुली नंबर 1 का भी हिस्सा हैं। फिल्म डेविड धवन द्वारा निर्देशित की जाएगी, जो 1995 में सलमान खान स्टारर फिल्म का सीक्वल होगी।

 

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago