गरम मसाला

भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन

भारत-चीन तनाव के बीच बॉलीवुड एक्टर व प्रोड्यूसर अजय देवगन ने गलवान घाटी में हुई झड़प पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने हाल में हुई इस घटना पर सभी फिल्म निर्माताओं के बीच तेजी दिखाते हुए भारत और चीन सेनाओं के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर एक फिल्म बनाने का मन बनाया है। अजय देवगन के आधिकारिक प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर ने अभी तक इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया है और ना ही फिल्म के कलाकारों के बारे में कोई खुलासा हुआ है।

गलवान में बहादुरी दिखाने वाले सैनिकों पर बेस्ड होगी कहानी

जानकारी के अनुसार, फिलहाल इस फिल्म के लिए कलाकारों और कर्मचारियों को लेकर चर्चा जारी है। अजय देवगन इस फिल्म को अपने होम प्रोडक्शन अजय देवगन फिल्म्स के अंतर्गत बनाएंगे। यह फिल्म भारत और चीन के गलवान घाटी में हुई झड़प में उच्चतम शौर्य दिखाते शहीद हुए 20 जवानों और अन्य घायल सैनिकों की कहानी को बयां करेगी। उल्लेखनीय है कि 15 जून को पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक वीर गति को प्राप्त हो गए।

भारतीय सेना ने चीन को करारा जवाब देते हुए उसके करीब 50 सैनिक मार गिराए थे। इसके बाद पूरे देश में चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए सोशल मीडिया पर एक आंदोलन चल पड़ा। हाल ही में भारत सरकार ने चीन पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए आधिकारिक तौर पर टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया।

Read More: फिल्म ‘बेल बॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगी वाणी कपूर

जल्द ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगे अजय

आपको जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर अजय देवगन बड़े पर्दे पर पिछली बार फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ में दिखे थे। इसके बाद अब वह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली अपनी अगली फिल्म ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क और शरद केलकर अहम भूमिकाओं में हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago