ये हुआ था

बर्थडे: ऐश्वर्या राय ने साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ही साल में किया था डेब्यू

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हिंदी सिनेमा में ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री बनने से पहले ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। ऐसे में मिस वर्ल्ड से एक अभिनेत्री बनने तक ऐश्वर्या राय की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ ख़ास बातें हम बताने जा रहे हैं…

कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था जन्म

ऐश्वर्या बच्चन का जन्म 1 नवंबर, 1973 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज भारतीय सेना में जीव विज्ञानी थे। मां का नाम वृंदा राय है। ऐश्वर्या की पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से हुई है। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने जय हिंद कॉलेज का रुख किया। कॉलेज की पढ़ाई के लिए ऐश्वर्या ने डीजी रुपारेल कॉलेज का रुख किया। उन्होंने बचपन में करीब पांच साल तक क्लासिकल डांस और संगीत की ट्रेनिंग ली है।

ऐश्वर्या ऐसे बनी आम से खास

ऐश्वर्या राय किसी फिल्मी परिवार से नहीं थी। ऐश्वर्या का मॉडलिंग की दुनिया में आना भी महज एक इत्तेफाक है। दरअसल, कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया। इस कॉन्टेस्ट में वे दूसरे स्थान पर रहीं। ऐश्वर्या को भारत में लोग तब जानने लगे जब उन्होंने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व किया और मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर आने शुरु हो गए।

ऐश्वर्या के सिने कॅरियर की शुरुआत

ऐश्वर्या राय ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1997 में आई तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से की। वहीं, बॉलीवुड डेब्यू फिल्म साल 1997 में आई फिल्म ‘और प्यार हो गया’ थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉबी देओल थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बॉलीवुड में उन्हें असल पहचान फिल्म ‘जींस’ की सफलता से मिली। इसके बाद साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ उनके कॅरियर की टर्निंग पॉइंट साबित हुई। फिल्म से वे बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री जानी जाने लगीं।

ऐश्वर्या राय की बेहतरीन फिल्में

देवदास, धूम-2, जोधा अकबर, रेनकोट, गुजारिश, हम दिल दे चुके सनम, जींस, दिल का रिश्ता, ऐ दिल है मुश्किल, सरबजीत, मोहब्बतें, जोश, जज्बा, ताल, जज्बा, रोबोट, गुरु, उमराव जान, रावन, हमारा दिल आपके पास है, जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

अभिनेता अभिषेक बच्चन से की शादी

ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की। इस शादी से दोनों के एक बेटी आराध्या है। शादी से पहले ऐश्वर्या का अफेयर कई बड़े अभिनेताओं के साथ रह चुका है। सलमान खान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे मशहूर लव स्टोरी में से एक है। अपने दौर में दोनों का रिलेशनशिप किसी से छुपा नहीं। सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या का नाम अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ भी सामने आया। दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया। मगर दोनों का अफेयर लंबा नहीं चल सका। फिलहाल ऐश्वर्या अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त है और परिवार को पूरा समय दे रहीं है।

Read Also: ऐश्वर्या राय को टीवी सीरियल ऑडिशन में करना पड़ा था रिजेक्शन का सामना

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago