गरम मसाला

ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की 21 साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

देश में लॉकडाउन के बीच फिल्म ​स्टार्स इनदिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नज़र आ रहे हैं। इस दौरान कई स्टार्स ने अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर की है। वर्षों पुरानी ये थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। अब ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर दो दशक पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई थी। फोटो में ये दोनों काफ़ी यंग लग रहे हैं।

फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ के दौरान की है फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर की वायरल हो रही यह तस्वीर 21 साल पुरानी है। माना जाता है कि उस वक्त भी रणबीर और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री कमाल की थी। मशहूर लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी ने कुछ समय पहले यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो कि अब एक बार फिर से वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार, यह तस्वीर फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ के दौरान की है। फोटो अमेरिका में ली गई थी।

इस फिल्म से रणबीर कपूर के पिता और एक्टर ऋषि कपूर ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। आ अब लौट चलें की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर इसमें बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम संभाल रहे थे। वर्ष 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म के डायलॉग्स रूमी जाफरी ने लिखे थे। उस वक्त रणबीर कपूर करीब 17 साल के थे और ऐश्वर्या राय 25 साल की हो चुकी थीं।

Read More: मदद के लिए फिर आगे आए अक्षय, बीएमसी को इतने करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनेता रणबीर कपूर के साथ में फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काम कर चुकी है। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या और रणबीर के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन उस दौरान अखबारों की सुर्खियां बने थे।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago