टीवी

लीड एक्ट्रेस के बाद इस एक्टर ने भी छोड़ा शो, जानिए क्या होगा आगे

दोस्ती और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित कलर्स का पॉपुलर शो ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ इन दिनों कई तरह के उतार—चढ़ाव से गुज़र रहा है। इस शो में कई तरह के ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो में 6 साल का लीप आया है। जिसके बाद कुणाल मौली को तलाक देने के बाद नंदनी से शादी कर चुका है।

वहीं हाल ही में अपने किरदार को दर्शकों से मिल रही नेगेटिव प्रतिक्रिया को देखते हुए लीड एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने इस शो को अलविदा कह दिया था। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि अब उनकी जगह शो में कौनसी एक्ट्रेस आएंगी। वही अब खबर आ रही है कि सीरियल में नंदिनी के पति का किरदार निभाने वाले अभिनव शुक्ला ने भी शो छोड़ दिया है।

abhinav’s instagram post

अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए सभी फैंस को इस बात की जानकारी दी। शो के पहले दिन की पिक्चर शेयर करते हुए उन्होने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा। दूसरी तरफ ये कहा जा रहा है कि अब शो में बिदाई फेम एक्टर किंशुक महाजन की एंट्री होने वाली है, जो कि मौली की जिंदगी में दस्तक देंगें।

kinshuk mahajan

इस शो ने काफी अच्छी शुरूआत की थी, लेकिन काफी समय ये अपने स्टोरी कंटेंट को लेकर दर्शकों की तीखी प्रतिक्रिया झेल रहा है। ऐसे में ये खबरें भी आईं थीं कि ये शो जल्द ही आॅफएयर भी हो सकता है। हालांकि एक्टर्स ने ऐसी किसी भी खबर से इनकार कर दिया है। शो में दृष्टि धामी, शक्ति अरोड़ा और अदिति शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago