टेलिकॉम

भारतीय रेलेवे ने एयरटेल का साथ छोड़ थामा रिलायंस जियो का हाथ

रिलायंस जियो इन्फोकॉम नए साल से भारतीय रेलवे को अपनी खास सेवा देने जा रहा है। अब भारतीय रेलवे के सभी कर्मचारियों को रिलायंस जियो का कनेक्शन मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे रेलवे के फोन बिल में करीब 35 प्रतिशत तक कमी आएगी। रेलवे बोर्ड के मुताबिक रेलटेल (रेल क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम) को भारतीय रेल के लिए नई सीयूजी योजना को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी मिली है।

जियो के साथ रेलवे की इस साझेदारी के तहत रेलवे के कर्मचारियों को जियो का कनेक्शन मिलेगा और हर महीने हाई-स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। पिछले छह सालों से भारती एयरटेल, रेलवे को ये सुविधा दे रही थी। एयरटेल ने रेलवे को 1.95 लाख मोबाइल फोन कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं, जिसका इस्तेमाल कर्मचारियों द्वारा देश में ‘क्लोज्ड यूजर ग्रुप’ (सीयूजी) में किया जाता है।

बताया जाता है कि इसके लिए रेलवे, भारती एयरटेल को सालाना 100 करोड़ रुपये का बिल चुकाती है। भारती एयरटेल की वैधता 31 दिसंबर 2018 को समाप्त हो चुकी है। दरअसल रेलवे बोर्ड ने 20 नवंबर को जारी आदेश में कहा था कि उसने रेलटेल को भारतीय रेल के लिए नई सीयूजी योजना की जिम्मेदारी दी है। जिसके बाद रेलटेल द्वारा रिलायंस जियो इन्फोकॉम के साथ इस योजना के लिए करार किया गया।

कम्पनी देगी चार तरह के पैकेज :

आदेश में कहा गया है कि नई सीयूजी एक जनवरी, 2019 से लागू होगी। साथ ही इसमें कंपनी द्वारा ली जाने वाली दरों का भी ब्योरा दिया गया है। बता दें कि कंपनी रेलवे को चार पैकेज उपलब्ध कराएगी। जिसमें सबसे वरिष्ठ अधिकारियों (दो प्रतिशत) को 125 रुपये मासिक शुल्क का 60 जीबी का प्लान, संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों (26 प्रतिशत) को 99 रुपये मासिक शुल्क का 45 जीबी का प्लान, समूह सी कर्मचारियों (72 प्रतिशत) को 67 रुपये शुल्क वाला 30 जीबी का प्लान और थोक एसएमएस का 49 रुपये का प्लान मिलेगा।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago