गरम मसाला

एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘नटखट’ इस दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़

कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में पिछले दो माह से लागू लॉकडाउन के चलते बनकर तैयार कई बॉलीवुड फिल्मों रिलीज़ नहीं हो सकीं। इनमें से अब कई फिल्मों की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की तैयारी हो चुकी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘नटखट’ को डिजि​टल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा। कोरोना काल में डिजि​टल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली यह उनकी दूसरी फिल्म होगी। उनकी बहुतप्रतीक्षित फिल्म ‘शकुंतला देवी’ भी सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं होगी।

यूट्यूब पर देखने को मिलेगी विद्या की नई फिल्म

एक्ट्रेस विद्या बालन की अगली फिल्म नटखट जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज़ की जाएगी। ‘वी आर वन: ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल’ में डिजिटल प्रीमियर के लिए चुनी गई फिल्म ‘नटखट’ का प्रीमियर 2 जून को होगा। शान व्यास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को उन्होंने अनुकंपा हर्ष के साथ मिलकर लिखा है। विद्या बालन ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, साथ ही उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है।

विद्या बालन का कहना है, ‘कोरोना वायरस जैसी महामारी की वजह से जहां एक ओर दुनिया के सभी फेस्टिवल्स रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में ‘वी आर वन’ जैसा डिजिटल फेस्टिवल दर्शकों और निर्माताओं के लिए एक आशा बनकर सामने आया है। मैं बड़ी खुश और उत्साहित हूं कि हमारी फिल्म को इस प्लेटफॉर्म पर दिखाया जा रहा है। फिल्म ‘नटखट’ एक बहुत ही ख़ास फिल्म है, क्योंकि इस समय में ऐसी फिल्में देखना बहुत जरूरी है। सबसे अच्छी बात है कि यह फिल्म एक ख़ास संदेश भी देती है।’

Read More: ‘मिस्टर इंडिया’ को पूरे हुए इतने साल, इमोशनल होकर अनिल कपूर ने किया ये पोस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें, विद्या बालन पिछले साल दक्षिण की राजनीति के सितारे रहे एन टी रामाराव की बायोपिक, ‘मिशन मंगल’ और ‘पिंक’ की रीमेक में दिखी थीं। उनका फिल्मी कॅरियर पिछले साल उतार चढ़ाव से भरा रहा। लेकिन इसके बावजूद विद्या बालन का जोश बरकरार है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago