ये हुआ था

स्पेशलः अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने महज 10 साल की उम्र में शुरू कर दी थी माॅडलिंग

रति अग्निहोत्री हिंदी सिनेमा का एक जाना पहचाना नाम है। जिसने ना सिर्फ सिने पर्दे पर अपनी अदायगी का लौहा मनवाया बल्कि टेलीविजन की दुनिया में भी कमाल की छाप छोड़ी। 10 दिसंबर को रति अपना 60वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर आइए नजर डाले उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर..

रति का जन्म 10 दिसंबर, 1960 को मुंबई के पंजाबी परिवार में हुआ था। रति की बहन अनिता अग्निहोत्री हैं जो पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। रति ने महज 10 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।

रति अग्निहोत्री के फिल्मी सफर की शुरुआत

रति अग्निहोत्री ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1979 में आई तमिल फिल्म ‘वठिया पुरगुल’ से की थी। इस वक्त रति महज 16 साल की थी। फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा। जिसके बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। रति की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म साल 1981 में आई फिल्म ‘जीने की आरजू’ थी। अपनी पहली ही फिल्म से रति अग्निहोत्री बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। इसके बाद उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया, जिनमें रजनी कांत, कमल हासन, अमिताभ बच्चन जैसे नाम शामिल हैं।

ये हैं बेहतरीन फिल्में

‘मशाल’, ‘तवायफ’, ‘कूली’, ‘आप के साथ’, ‘मेरा फैसला’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘क्रांति’, ‘तुमसे अच्छा कौन है’, ‘ना तुम जानो ना हम’, ‘जलजला’, ‘अलबेला’, ‘इतिहास’, ‘रिश्ता’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

रति अग्निहोत्री की पर्सनल लाइफ

रति ने साल 1985 में बिजनेसमैन अनिल विरवानी से शादी की थी। मगर साल 2015 में दोनों इस शादी से अलग हो गए थे। दोनों के एक बेटा तनूज वीरानी है, जिसने बॉलीवुड में फिल्म ‘लव यू सोणियो’ से डेब्यू किया।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago