गरम मसाला

माता की चौकी के साथ शुरू हुई टी.वी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की शादी की रस्में

टी.वी धारावाहिक ‘शक्ति’ में प्रीतो का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री काम्या पंजाबी10 फरवरी को  शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘माता की चौकी’ के साथ शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।

काम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह गुलाबी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास ब्लाउज पहने  बहुत सुंदर लग रही है। झुमके और नेकलेस के साथ होने वाली दुल्हन  बिल्कुल परफेक्ट लग रही हैं। अपनी शादी को लेकर खासी एक्साइटेड हो रही काम्या ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा,’और #shubhmangalkasha उत्सव की शुरुआत, जय माता दी।’

कुछ दिनों पहले काम्या ने मस्ती से भरी अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। पार्टी के दौरान काम्या ने लाल लहंगे के साथ एक ब्लैक टॉप पहना था। अपने लुक को चार चांद लगाने के लिए काम्या ने टॉप नॉट बन के साथ गजरा, गले में चोकर सेट और पैरो में स्नीकर पहने थे।

काम्या की शादी से पहले की रस्में – हल्दी, मेहंदी और संगीत – 9 फरवरी को होंगी, इसके बाद 11 फरवरी को एक ग्रैंड पार्टी होगी। इसके तुरंत बाद दिल्ली में एक रिसेप्शन होगा।

दोनों की मुलाकात पिछले साल फरवरी 2019 में हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। ठीक एक साल बाद दोनों फरवरी में ही शादी करने जा रहे हैं।

 

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago