टीवी

श्रीसंथ के फैनपेज से खुलेआम मिली दीपिका पर एसिड फेंकने की धमकी

टीवी के चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस को हाल ही में अपना विनर मिला। कई मजबूत खिलाड़ियों को मात देकर टीवी एक्‍ट्रेस दीपिका कक्‍कड़ ने ये खिताब अपने नाम किया। शो तो खत्म हो चुका है मगर दीपिका और श्रीसंथ अब भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। जहां एक ओर कई लोगों को शो के दौरान दीपिका का बर्ताव और उनके खेलने का तरीका काफी अच्छा लगा, तो बहुत से लोग उनके खिलाफ भी नज़र आए।

वहीं दूसरी ओर क्रिकेटर श्रीसंथ के फैंस के बीच भी तब काफी निराशा छा गई थी, जब वो ये शो नहीं जीत पाए थे। बहुत से फैंस का मानना था कि दीपिका नहीं बल्कि श्रीसंथ को ही ये शो जीतना चाहिए था। इस बात को लेकर श्रीसंत के फैंस के बीच काफी गुस्‍सा था, लेकिन उनके एक फैन ने तो हद ही पार कर दी, जब उसने सोशल मीडिया के ज़रिये दीपिका पर तेज़ाब फेंकने की धमकी दे डाली।

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अचानक सब हरकत में आ गए। दीपिका के सभी फैंस इस पोस्ट को लेकर दीपिका के साथ खड़े नज़र आए। साथ ही दीपिका के एक फैन पेज ने तुरंत मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस पर एक्शन लेने की अपील की है। श्रीसंथ के जिस फैन पेज़ से ये पोस्ट की गई थी, उसके एडमिन ने भी ट्विट की पिक्चर शेयर करते हुए उसे जल्द पकड़ने की डिमांड की है।

कुछ समय पहले बिग बॉस के पिछले सीजन की विजेता शिल्‍पा शिंदे ने भी एक ट्वीट कर लिखा था,’ आजकल सभी प्रोडक्‍ट बनावटी आते हैं। यहां तक मक्‍खी मारने के भी। सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्‍ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। मक्‍खी पूरी सीजन भर भिनभिनाती रही और आखिर में मक्‍खी जीत गई इसलिए ट्विटर पर #Makkhi winner zindabaad पर ट्रेंड कर रहा है।’

वहीं दीपिका ने शिल्‍पा के इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा था,’ मुझे खुद नहीं पता कि शिल्‍पा मेरे बारे में ऐसा क्‍यों बोल रही है? मैंने तो सीजन 11 में उन्‍हें सपोर्ट किया था। शायद शिल्‍पा को मेरा गेम पसंद नहीं आया होगा। उन्‍हें फेक लगती हूं ये उनका विचार है। मैं हर किसी की राय का सम्‍मान करती हूं।’ अब देखना होगा कि इस सिरफिरे फैन की हरकत पर दीपिका और श्रीसंथ क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago