बॉलीवुड

फिल्मी दुनिया छोड़ छोटे पर्दे पर हाथ आज़माने जा रहे हैं श्रेयस तलपडे

बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रिटीज़ हैं जो इन दिनों टीवी की तरफ रुख कर रहे हैं। करण जौहर और मलाइका जैसे कुछ कलाकार जज के रूप में रिएलिटी शोज़ में दिखते हैं, तो वहीं जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी कॉमेडी टीवी सीरियल्स में नज़र आ रहे हैं। इस लिस्ट में अब ऐक्टर श्रेयस  तलपडे का नाम भी शामिल होने जा रहा है। वो जल्द ही टेलीविजन पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

बता दें कि यह एक कॉमेडी शो होगा, जिसका नाम My Name Ijj Lakhan है। श्रेयस इस शो में एक गुंडे की भूमिका में दिखाई देंगे। यह शो सब टीवी पर आएगा। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि इसका प्रसारण कब से होगा। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में श्रेयस ने बताया कि मैं इस शो में लखन का रोल प्ले कर रहा हूं जो एक डॉन के लिए काम करने वाला लोकल गुंडा है।

श्रेयस ने आगे बताया कि वो एक ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं, जो अपनी जिंदगी से पूरी तरह खुश और संतुष्ट है। मगर अचानक उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा घटित होता है जिससे वह पूरी तरह से बदल जाता है। फिल्मों से टीवी की दुनिया में कदम रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस शो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया, इसीलिए उन्होंने इस सीरियल के लिए हां बोला।

उन्होंने बताया कि भले ही सीरियल में उनका किरदार लखन एक गुंडा है लेकिन वह दिल का बहुत अच्छा है। लखन का फैशन सेंस भी बहुत अच्छा है। श्रेयस से जब पूछा गया कि लखन की कौनसी एक चीज़ है, जो उन्हें काफी प्रभावित करती है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें लखन का स्वैग काफी पसंद आया। बता दें कि हाल में श्रेयस ने इस टीवी सीरियल का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago