ये हुआ था

अभिनेता राम कपूर ने अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया था, दो साल की जमकर मेहनत

हिंदी टेलीविजन सिनेमा के मशहूर चेहरे और ‘उड़ान’, ‘हमशक्ल’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर राम कपूर आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1 सितंबर, 1973 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुआ था। अभिनेता राम के पिता का नाम अनिल कपूर और मॉं का नाम रीता कपूर हैं। राम ने साल 2003 में टेलीविजन एक्ट्रेस गौतमी गड़गिल के साथ शादी रचाईं। इन दोनों के दो बच्चे एक बेटा अक्स और एक बेटी सिया कपूर हैं। राम कई रियलिटी शो में भी नज़र आ चुके हैं। इस खास अवसर पर जानिए अभिनेता राम कपूर के वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की दिलचस्प कहानी…

न्याय सीरियल से किया टेलीविजन पर डेब्यू

छोटे पर्दे के नामी अभिनेता राम कपूर ने वर्ष 1997 में ‘न्याय’ धारावाहिक से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होने ‘घर एक मंदिर’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘दिल की बातें दिल ही जाने’, ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम किया। राम कपूर को शुरुआती दिनों में स्मोकिंग की बहुत बुरी लत थी। आपको हैरानी होगी कि वो एक दिन में 50 सिगरेट तक पी जाया करते थे, लेकिन बेटी के मना करने पर उन्होंने स्मोकिंग को हमेशा के लिए छोड़ दिया। एक इंटरव्यू के दौरान राम ने कहा था कि जब आप बेटी के बाप बन जाते हैं, तो आप अपने फैसले ले नहीं पाते, वहीं करना पड़ता है जो बेटी चा​हती है।

साल 2019 में अपना वजन कम कर चर्चा में आए

वर्ष 2019 में अभिनेता राम कपूर का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन सभी के लिए चर्चा का विषय रहा। दरअसल, राम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो अपलोड की थी, जिसमें अपने गोल-मटोल के लुक के एकदम उलट बेहद पतले दिखाई दिए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें यहां तक कहा कि इन फोटो में राम को पहचानना मुश्किल हो गया।

राम कपूर ने करीब 30 किलो वजन घटाया था

राम कपूर के फैंस का कहना था कि उन्होंने राम को शुरू से ऐसे ही देखा था, ऐसे में उनका वजन कम करना वाकई लोगों के लिए मोटिवेशन का काम करेगा। राम ने बताया था कि उन्होंने काफी समय से यह तय कर रखा था कि जैसे ही वो 45 साल के होंगे, खुद को फिट रखने पर काम शुरू करेंगे। बस इसी के बाद उन्होंने अपनी डाइट पर काफी ध्यान दिया और जिम शुरू की थी। एक जमाने में 130 किलो के राम कपूर ने 2 साल में अपना 30 किलो तक वजन कम किया और फिट नज़र आने लगे।

ऐसा रहा था राम का वर्कआउट रूटीन

एक्टर राम कपूर दो साल तक लगातार जिम गए थे। वह हर सुबह उठते ही बिना कुछ खाए-पीए जिम चले जाते थे। राम जिम में हैवी वेट ट्रेनिंग से लेकर इंटेंस कार्डियो तक पर कड़ी मेहनत करते थे, जिसका उन्हें फायदा हुआ।

राम ने इस ट्रिक से घटाया अपना इतना वजन

हम सभी जानते हैं कि जिम के साथ वजन घटाने में डाइटिंग का भी अहम रोल होता है। फैट को दूर करने के लिए राम ने रुक-रुक कर उपवास (Intermittent Fasting) करने का तरीका अपनाया। इस तरीके के दौरान राम ने करीब 16-16 घंटे फास्टिंग करने के साथ कैलोरी पर भी पूरा ध्यान दिया था।

आपको जानकारी के बता दें कि Intermittent Fasting यह कहता है कि आप कितना खा रहे हैं यह मायने नहीं रखता, बल्कि यह काफी अहम होता कि आप कब और क्या खा रहे हैं।

Read: सैफ़ अली खान ने अपनी पहली डेट पर ही अमृता सिंह के साथ की थी ये हरकत

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago