ये हुआ था

अभिनेता कुमार गौरव की पहली फिल्म रही थी सुपरहिट, फिर हिट को तरस गए

कामयाबी कभी एक जगह पर टिकी नहीं रहती। ये कब, किसको और कैसे मिल जाएगी, ये कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही हुआ 80 के दशक में सुपरहिट फिल्मे देने वाले अभिनेता कुमार गौरव के साथ। कुमार गौरव अपने समय में एक चॉकलेटी हीरो के रूप में प्रसिद्ध हुए। कुमार गौरव मशहूर फिल्म अभिनेता राजेन्द्र कुमार के बेटे थे। उनका जन्म 11 जुलाई, 1956 को उत्तरप्रदेश के लखनऊ में हुआ। उनके पिता राजेन्द्र कुमार और उनका परिवार भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय पाकिस्तान से भारत आए थे। आज 11 जुलाई को पूर्व अभिनेता कुमार गौरव अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर जानिए उनके बारे में कुछ रोचक बातें…

लव स्टोरी में कुमार गौरव को मिली बड़ी कामयाबी

कुमार गौरव के करियर की शुरुआत एक सुपरहिट मूवी से हुई। वर्ष 1981 में उनकी ​पहली फिल्म ‘लव स्टोरी’  रिलीज हुई। इस फिल्म को उन्ही के पिता राजेन्द्र कुमार ने डायरेक्ट किया था। ये लव स्टोरी कुमार गौरव के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने बंटी का किरदार निभाया। असल जिन्दगी में भी अभिनेता कुमार गौरव को घर पर बंटी के नाम से पुकारा जाता था। इस फिल्म के बाद वर्ष 1986 में आई उनकी ​फिल्म ‘जनम’।

इस फिल्म में भी उनकी एक्टिंग को खासा पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उनको फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट ए​क्टर के लिए नोमिनेट किया गया। उनकी फिल्म ‘तेरी कसम’ और ‘नाम’ को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया। वर्ष 1985 में उन्होंने नाम फिल्म में काम किया, लेकिन इसकी सफलता का श्रेय संजय दत्त को दिया गया।

90 के दशक में लगातार गिरता गया कुमार का करियर

80 के दशक का ये सुपरहिट सितारा 90 का दशक आते-आते अपनी कामयाबी को संभाल नहीं पाया। कुमार गौरव की तुलना उनके पिता राजेन्द्र कुमार से की जाती थी, मगर वो अपने पिता के स्टारडम को आगे नहीं बढ़ा पाए। लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद कुमार गौरव ने 90 के दशक में एक लंबा ब्रेक ले लिया। उसके बाद से ही वो बॉलीवुड से गुमनाम हो गए। दर्शक को भी कुमार याद नहीं रहे। दीपा मेहता की 1998 में बनी फिल्म ‘पृथ्वी’ से उन्होंने बॉलीवुड में फिर से नजर आए। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘कांटे’ में काम किया जो 2000 में रिलीज हुई थी। यह उनकी आखिरी हिट फिल्म थी, लेकिन मल्टीस्टारर होने के कारण उन्हें तवज्जो नहीं मिली।

संजय दत्त की बहन से कुमार गौरव ने शादी की

निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेता कुमार गौरव ने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से वर्ष 1984 में शादी कर ली। नम्रता सुनील दत्त और नरगिस की बेटी और संजय दत्त की बहन हैं। संजय दत्त और कुमार गौरव ने फिल्म नाम और कांटे में साथ काम किया। इत्तेफाक से दोनों फिल्में सफल रहीं। नम्रता से कुमार गौरव को दो बेटियां हैं। एक का नाम साच्ची है और दूसरी का सिया है। साच्ची की शादी बिलाल अमरोही से हुई है। बिलाल अमरोही फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही के पोता हैं।

बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि अभिनेता कुमार गौरव ने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वर्ष 2004 में अमेरिकन फिल्म ‘गुयाना 1838’ और वर्ष 2006 में फिल्म ‘माई डैडी स्ट्रांगेस्ट’ में काम किया था। ये एक साइलेंट फिल्म थी। इसके बाद से कुमार ने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है।

Read: अभिनेता राजकुमार के फैंस सिनेमा से बाहर निकलकर कॉपी किया करते थे उनके डायलॉग्स

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago