हलचल

जौनपुर में दलितों के घर जलाने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई होगी, सीएम योगी ने दिए आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अपने काम करने के तरीकों से दिन-प्रतिदिन और लोकप्रिय होते जा रहे हैं। वे प्रदेश में शासन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हार्ड लाइन फैसले लेते आए हैं। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के ग्राम भदेठी में दलितों के घर फूंकने वालों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस घटना में शामिल रहे आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

घटना में 3 कच्चे मकान और 20 से अधिक झोपड़ियां जली थीं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जौनपुर के ग्राम भदेठी में आम तोड़ने और पशु चराने के विवाद में मंगलवार को गांव के दो समुदाय के बच्चों में विवाद हुआ था। इसी विवाद में देर रात एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की बस्ती में घुसकर उपद्रव किया था। पहले बस्ती के घरों में तोड़फोड़ की और बाद में मकानों में आग लगा दी। इसमें तीन कच्चे मकान और 20 से अधिक झोपड़ियां जल गई राख हो गई थीं।

भारत: एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 9,996 मामले सामने आए, पिछले 24 घंटे में 357 लोगों की मौत

इस मामले में स्थानीय पुलिस ने 57 नामजद लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें से 35 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष से 10.26 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सात पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना में पक्का मकान भी दिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ की यह घोषणा पीड़ित परिवारों के घावों पर मरहम का काम करेगी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago