बॉलीवुड

‘मन बैरागी’ में पीएम मोदी का रोल करने वाले अभय वर्मा को यूं मिली यह फिल्म

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर उनके जीवन पर बनी फिल्म ‘मन बैरागी’ का पहला पोस्टर रिलीज हुआ। यह फिल्म पीएम मोदी के युवावस्था वाले दिनों पर आधारित है, जो फिल्म के पोस्टर से साफ झलकता है। इस फिल्म को संजय प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें पीएम मोदी के युवावस्था का रोल निभाने का मौका मिला है एक्टर अभय वर्मा को।

अभय के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं लोग

17 सितंबर को रिलीज हुए इस फिल्म के पोस्टर के बाद इस फिल्म के एक्टर अभय वर्मा के बारे में जानने की इच्छा सबको होने लगी है कि आखिर कैसे संजय लीला भंसाली ने उसे पीएम मोदी के रोल निभाने के लिए चुना। तो आईए जानते हैं ‘मन बैरागी’ फिल्म में पीएम मोदी का रोल निभाने वाले अभय वर्मा के बारे में।

चॉकलेट एड से आए थे चर्चा में

अभय वर्मा सबसे पहले कैडबरी चॉकलेट के विज्ञापन करते नजर आए थें और यह विज्ञापन काफी लोकप्रिय भी हुआ। इस विज्ञापन की वजह से उन्हें ‘नैना दा क्या कसूर’ सॉन्ग में एक्टिंग करने का मौका मिला। ‘नैना दा क्या कसूर’ सॉन्ग ने फिर से एक बार उन्हें अभिनय की आगे का रास्ता खोल दिया। इस दौरान उन पर संजय लीला भंसाली की निगाह पड़ी तो देश के पीएम की युवावस्था का रोल निभाने का मौका मिला।

अभय के लिए यह सुनहरा मौका है कि कॅरियर की शुरुआत में ही प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक भंसाली का साथ और देश के प्रधानमंत्री मोदी जैसा किरदार निभाने का मौका मिला है। यह किसी भी कलाकार के लिए गौरवपूर्ण बात है। आपको बता दें कि फिल्म ‘मन बैरागी’ पीएम नरेंद्र मोदी के 13 साल की उम्र से लेकर 20 साल के जीवन पर आधारित होगी।

 

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago