लाइफस्टाइल

एक अनोखा होटल जो हर साल केवल 5 महीनों के लिए बनाया जाता है…

आमतौर पर, जब किसी होटल का निर्माण किया जाता है, तो इसे इस तरह से बनाया जाता है कि यह सालों तक एक जैसा रह सके। लेकिन दुनिया में एक ऐसा होटल भी है, जो हर साल बनाया जाता है, जो बाद में वसंत आने नष्ट हो जाता है। जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह अनोखा होटल स्वीडन में है। जो आइस होटल के नाम से पूरी दुनियाभर में जाना जाता है।

अक्टूबर में शुरू किया जाता है निर्माण-कार्य

स्वीडन का यह आइस होटल हर साल सर्दियों के दौरान सिर्फ पांच महीने के लिए बनाया जाता है और बाद में पिघल जाता है। इस अनोखे होटल के निर्माण की परंपरा 1989 में शुरू हुई जो आज भी कायम है। इसका निर्माण टॉर्ने नदी के किनारे पर किया जाता है। इस होटल को बनाने के लिए नदी से लगभग 2500 टन बर्फ निकाली जाती है और फिर अक्टूबर में इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाता है। यहां दुनियाभर से कलाकार इसके निर्माण में अपनी कला का हुनर दिखाते हैं।

हर साल आते हैं हजारों पर्यटक

यह होटल हर साल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है। पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए होटल में कमरे बनाए जाते हैं। इस साल करीब 35 कमरे बनाए गये। कमरों के अंदर का तापमान शून्य से पाँच डिग्री सेल्सियस कम रहता है। अपने यूनिक कॉन्सेप्ट के चलते हर साल यहां लगभग 50 हजार पर्यटक हआते हैं।

लाखों में है किराया

आइस होटल बाहर और अंदर दोनों तरह से बेहद आकर्षित और सुंदर दिखता है और मई तक अपनी जगह पर बना रहता है। जिसके बाद यहां बर्फ पिघलने लगती है और होटल बंद हो जाता है। इस होटल में एक रात ठहरने का किराया 17 हजार से एक लाख रुपये तक है।

होटल को पूरी तरह से ईको-फ्रैंडली है। यहां केवल सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण लगाए जाते हैं। इस होटल की जो खास बात है वह है यहां का आइस बार। यहां गिलास भी बर्फ से बनाए गये हैं। वहीं बच्चों के लिए स्पेशल क्रिएट जोन भी है।

 

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago