हलचल

देश में 31 जुलाई तक कुल 51.60 करोड़ टीके लगा दिए जाएंगे: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने उन खबरों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया गया कि जुलाई के आखिर तक सरकार 50 करोड़ कोविड टीके नागरिकों को देने का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी। सरकार का कहना है कि देश में 31 जुलाई तक कुल 51.60 करोड़ डोज दे दिए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हाल में कुछ खबरों में नागरिकों को 50 करोड़ डोज जुलाई आखिर तक देने का लक्ष्य पूरा न होने की बात कही गई है। मंत्रालय ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह खबरें गलत जानकारियों पर आधारित हैं।

जनवरी से अबतक 45 करोड़ से अधिक डोज मुहैया कराए गए

केंद्र सरकार ने कहा कि वास्तविक तथ्य ये है 31 जुलाई, 2021 तक सरकार 51.60 करोड़ से अधिक डोज दे चुकी होगी। राज्यों को पूर्व में बने आवंटन प्लान के अनुसार टीके मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्हें पहले से ही डोज की संख्या की जानकारी दी जाती है। यह सप्लाई पूरे महीने चलती है। महीने के आखिर में भी सप्लाई हुई डोज नागरिकों तक पहुंचाई जाती हैं। बड़ी संख्या में टीकों की सप्लाई पाइपलाइन में है जो अगले कुछ दिनों में जारी होगी। केंद्र ने कहा कि जनवरी से आज तक 45.60 करोड़ डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुहैया करवाए जा चुके हैं। 6.03 करोड़ और डोज 31 जुलाई तक सप्लाई होंगे। इन्हें मिला आंकड़ा 51.60 करोड़ के पार हो जाएगा।

देश में 9.6 करोड़ लोगों को लगाई जा चुकी डबल डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत ने कोरोना की 44.19 करोड़ डोज देने का लक्ष्य हासिल किया है, जो विश्व में सबसे अधिक है। इनमें 9.6 करोड़ लोगों को कोविड-19 के दोनों डोज दिए जा चुके हैं। वहीं, जून में 11.97 करोड़ कोरोना टीके लोगों को दिए गए और जुलाई में संख्या 10.62 करोड़ रहेगी।

Read Also: सितंबर के अंत तक लॉन्च की जा सकती है बायोलॉजिकल ई. की कोरोना वैक्सीन

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago