हलचल

बड़ी ख़बर: असम में 644 उग्रवादियों ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली असम सरकार को बड़ी सफ़लता मिली है। असम में गुरुवार को आठ प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के कुल 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। ये उग्रवादी उल्फा (आई), आरएनएलएफ, एनएसएलए, केएलओ, सीपीआई (माओवादी), एनडीएफबी, एनएलएफबी और एडीएफ जैसे संगठनों के सदस्य हैं। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। इन सभी उग्रवादियों ने एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया।

असम के लिए ऐतिहासिक दिन है: डीजीपी महंत

असम पुलिस के महानिदेशक ज्योति महंत ने उग्रवादियों के आत्मसमर्पण पर बात करते हुए मीडिया से कहा, ‘यह राज्य और असम पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। कुल मिलाकर 644 कैडर और आठ उग्रवादी समूहों के नेताओं ने हथियार डाल दिए। यह हाल के दिनों में उग्रवादियों के सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक है।’ डीजीपी महंत ने आगे बताया कि इन उग्रवादियों ने अपने पास से एके-47 और एके-56 जैसे कई हथियार भी सौंपे हैं। यह प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया है।

दिसंबर में 240 से अधिक ने किया था समर्पण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल आठ दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच यानि करीब तीन सप्ताह के दौरान असम में 240 से अधिक उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। ये उग्रवादी पिछले करीब एक दशक से दक्षिणी असम, मिजोरम और उत्तरी त्रिपुरा में अपहरण समेत हिंसक और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे थे।

Read More: ऐसा रहा बाल ठाकरे और विवादों से भरा उनका जीवन

पुलिस विभाग की जानकारी के अनुसार, विभिन्न चरणों में 242 स्थानीय आदिवासी उग्रवादियों ने 8 दिसंबर से दक्षिणी असम में करगंज और हैलाकांडी जिलों में असम राइफल्स और असम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। अलग-अलग संगठनों से संबंधित इन उग्रवादियों ने 150 विभिन्न प्रकार के बंदूक और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जमा किया था। जिसमें 4 एके सीरीज राइफ़ल्स, एक चीनी राइफ़ल, तीन एम-20 पिस्तौल और 110 मिश्रित हथियार शामिल थे। असम सरकार द्वारा विभिन्न संगठनों के उग्रवादियों को आपराधिक गतिविधियां छोड़ वापस से मुख्य धारा में लौटने के लिए चलाई जा रही योजना अब कारगर साबित होती नज़र आ रही है।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago