हलचल

मोदी सरकार-2 में 58 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें किसे मिला.. कौनसा मंत्रालय?

सत्रहवीं लोकसभा के लिए हाल में सम्पन्न हुए चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिले भारी बहुमत के बाद नरेन्द्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ 57 अन्य मंत्रियों को भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक सेरेमनी की देश-विदेश की हजारों ख्यातिनाम हस्तियां भी गवाह बनीं।

उल्लेखनीय है कि 2014 में नरेन्द्र मोदी ने 45 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी, जिसमें 23 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्य मंत्री थे। हालांकि इस बार 24 कैबिनेट, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली हैं। पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ का लक्ष्य रखा था। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्रियों की संख्या बाद में बढ़कर 70 हो गई थी। इस बार भी मंत्रिपरिषद का विस्तार हो सकता है और नियमों के मुताबिक़ यह आंकड़ा अधिकतम 81 मंत्रियों तक हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा की कुल सीटों के मुकाबले 15 फीसदी मंत्री बनाए जा सकते हैं। आइये हम आपको बताने जा रहे हैं कि मोदी सरकार-2 में किसे कौनसा मंत्रालय मिला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, सभी नीतिगत मुद्दे समेत कई ऐसे विभाग हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे सभी उनके पास ही रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री

  1. राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
  2. अमित शाह – गृह विभाग
  3. नितिन गडकरी – सड़क परिवहन, राजमार्ग
  4. डीवी सदानंद गौड़ा – रसायन और उर्वरक
  5. एस जयशंकर – विदेश मंत्रालय
  6. निर्मला सीतारमण – वित्त और कॉर्पोरेट मामले
  7. रामविलास पासवान – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
  8. नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज
  9. रविशंकर प्रसाद – विधि और न्याय, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी
  10. हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
  11. थावरचंद गहलोत – सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  12. रमेश पोखरियाल निशंक – मानव संसाधन विकास
  13. अर्जुन मुंडा – जनजाति मामले
  14. स्मृति ईरानी – कपड़ा, महिला और बाल विकास
  15. डॉ. हर्षवर्धन – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान
  16. प्रकाश जावड़ेकर – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, सूचना और प्रसारण
  17. पीयूष गोयल – रेलवे, उद्योग और वाणिज्य
  18. धर्मेन्द्र प्रधान – पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात
  19. मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मामले
  20. प्रह्लाद जोशी – खनन, कोयला और संसदीय कार्य
  21. महेन्द्र नाथ पांडेय – कौशल विकास और उद्यमशीलता
  22. अरविंद सावंत – भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम
  23. गिरिराज सिंह – पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन
  24. गजेन्द्र सिंह शेखावत – जल शक्ति

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

संतोष कुमार गंगवार – श्रम और रोजगार
राव इंदरजीत सिंह – सांख्यिकी, योजना और योजना क्रियान्वयन
श्रीपाद येसो नाईक – आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा (राज्य मंत्री)
डॉ. जितेंद्र सिंह – पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष (राज्य मंत्री)
किरेन रिजिजू – युवा कल्याण, खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
प्रह्लाद सिंह पटेल – संस्कृति और पर्यटन
आरके सिंह – ऊर्जा, नवीन और अक्षय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास और उद्यमशीलता (राज्य मंत्री)
हरदीप सिंह पुरी – आवास और शहरी मामले, नागरिक उड्डयन (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य और उद्योग (राज्य मंत्री)
मनसुख मांडविया – जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन और उर्वरक (राज्य मंत्री)

राज्य मंत्री

फग्गन सिंह कुलस्ते – इस्पात मंत्रालय
अश्विनी कुमार चौबे – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय कार्य, भारी उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम
जनरल वीके सिंह – सड़क परिवहन, राजमार्ग
कृष्णपाल गुर्जर – सामाजिक न्याय और अधिकारिता
रावसाहेब दानवे – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
किशन रेड्डी – गृह राज्य मंत्री
पुरुषोत्तम रूपाला – कृषि और किसान कल्याण
रामदास आठवले – सामाजिक न्याय और अधिकारिता
साध्वी निरंजन ज्योति – ग्रामीण विकास
बाबुल सुप्रियो – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
संजीव कुमार बालियान – पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन
संजय धोत्रे – मानव संसाधन विकास, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी
अनुराग ठाकुर – वित्त, कॉर्पोरेट मामले
सुरंग अंगड़ी – रेलवे
नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय
रतनलाल कटारिया – जल शक्ति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता
वी. मुरलीधरन – विदेश, संसदीय कार्य
रेणुका सिंह सरुता – जनजाति मामले
सोम प्रकाश – वाणिज्य और उद्योग
रामेश्वर तेली – खाद्य प्रसंस्करण
प्रताप चंद्र सारंगी – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन
कैलाश चौधरी – कृषि और किसान कल्याण
देबश्री चौधरी – महिला और बाल विकास।

Read Also: दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी ने अपने नाम किए कई ग़ज़ब रिकॉर्ड

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago