बॉलीवुड

बॉलीवुड के वो कपल्स जिन्होंने ‘लव’ नहीं अरेंज की अपनी शादी

आपने कई सेलिब्रिटीज की लव स्टोरीज के बारे में पढ़ा और सुना होगा चाहे वह बॉलीवुड हो या टेलीविजन स्टार। लेकिन इस बार हम आपके लिए उन लव स्टोरीज को लेकर आए हैं जो बाकी लव स्टोरी से बिल्कुल हटके है। हम आपके लिए बॉलीवुड सेलेब्स की प्रेम कहानियां लेकर आए हैं जो पारंपरिक “अरेंज्ड मैरिज” के माध्यम से एक दूसरे के जीवन साथी बने। जी हां हम लेकर आए है कुछ ऐसे ही फिल्मी सितारे जिन्हें उनके माता-पिता या भाई-बहनों के जरिए एक बेहतर जीवन साथी मिला।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोडियों में से एक है शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी। भले ही फिल्मी पर्दे पर शाहिद ने ‘कबीर सिंह’ में पागल प्रेमी का रोल निभाया मगर असल जिंदगी में इन्होंने एक सिम्पल सी अरेंज्ड मैरिज की है। दरअसल शाहिद और मीरा दोनों धार्मिक समूह, राधा सोमी सत्संग ब्यास के माध्यम से मिले। शाहिद और उनके पिता, पंकज कपूर दोनों इस समूह के अनुयायी हैं। और वह शाहिद के पापा ही थे जिन्होंने इस मैच को कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तो, हाँ यह उन अरेंज्ड मैरिज कम लव मैरिज में से एक है।

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका

सल्लू भाई की पूर्व और अभिषेक बच्चन की वर्तमान पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ प्यार में पड़ने के बाद विवेक ओबेरॉय ने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय की कुछ मदद के साथ अपना हमसफर चुन ही लिया। विवेक ओबराय ने प्रियंका अल्वा ने अरेंज मैरिज की है। यहां तक कि प्रियंका की मां, प्रसिद्ध नृत्यांगना नंदिनी अल्वा ने एक इंटरव्यू में कहा था,” यह एक अरेंज मैरिज है और हम बहुत खुश हैं।“

माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने

बॉलीवुड की धक—धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित भी इस लिस्ट में शामिल हैं। माधुरी ने भी अरेंज्ड मैरिज की थी। उनके भाई अजीत दीक्षित को धन्यवाद जिनकी बदौलत माधुरी ने अपना जीवनसाथी पाया। अजीत ने ही माधुरी को उनके रियल लाइफ हीरो से डॉ. श्रीराम नेने से मिलवाया।

दिल टूटने के बाद जब संजय दत्त के साथ उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया, तो माधुरी ने 1999 में माधुरी ने एक छोटा सा ब्रेक लेकर अपने यूएसए स्थित भाई से मिलने चली गई। जब दोनों की मुलाकात हुई तो ना सिर्फ नेने ने उन्हें अट्रेक्ट किया बल्कि कुछ टाइम तक बॉलीवुड से भी दूरी बना ली। दोनों की पहली मुलाकात का ही परिणाम है कि आज दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियों में है।

राज कपूर कृष्णा राज कपूर

बॉलीवुड के शौमैन कहे जाने वाले राज कपूर ने भी अरेंज मैरिज की थी और वह भी बेहद कम उम्र में। हालांकि बॉलीवुड में हिट होने के बाद उनका नाम अभिनेत्री नरगिस के साथ मीडिया में आता रहा मगर उन्होंने अपनी पत्नी को कभी नहीं छोड़ा। कृष्णा पृथ्वी राज कपूर (राज कपूर के पिता) के मामा की बेटी थी। जो रिश्ते में उनकी बुआ लगती थी।

नील नितिन मुकेश और रूकमणी

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक, नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज्ड मैरिज को ही चुना। उन्होंने अपनी शादी की खबरों से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया और 9 फरवरी, 2017 को उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की। शादी समारोह के बाद विवेक ने मुंबई में जुहू के फाइव स्टार होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago