गरम मसाला

30 वर्षीय टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए संपूर्ण लॉकडाउन के बाद से सिनेमा की दुनिया के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद अब एक और बुरी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कन्नड़ टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। 30 वर्षीय सुशील गौड़ा इनदिनों लॉकडाउन में अपने गृहनगर मंड्या (कनार्टक) में थे। हाल में सात जुलाई को कन्नड़ टीवी अभिनेता सुशील ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली।

फिल्म ‘सलगा’ में पुलिस के रोल में नज़र आने वाले थे

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कन्नड़ टीवी एक्टर सुशील गौड़ा एक अभिनेता होने के साथ-साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे। वह जिम में ​फिटनेस की ट्रेनिंग भी दिया करते थे। सुशील कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे थे। उनकी जल्द ही रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘सलगा’ में वो पुलिस के रोल में नज़र आने वाले थे। सुशील ने इससे पहले रोमांटिक सीरियल ‘अंतपुरा’ में भी काम किया था।

बॉलीवुड एक्टर जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन, ‘सूरमा भोपाली’ किरदार से मिली थी प्रसिद्धि

आत्महत्या की ख़बर मिलने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर

अभिनेता सुशील गौड़ा के सुसाइड करने की ख़बर मिलने के बाद कन्नड़ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर दुनिया विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वो हीरो की तरह लगे थे। फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही वो हमें बहुत जल्दी छोड़ कर चले गए। आत्महत्या करना किसी समस्या का हल नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रुकेगा। केवल कोरोना वायरस की वजह से यह नहीं हो रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। उनमें विश्वास की कमी है। इस वक्त मजबूत होकर रहना है, जिससे इस मुश्किल घड़ी से निकल जाएं।’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago