ताजा-खबरें

एटीएम से पैसे निकालने के बाद सेना के 3 जवान कोरोना संक्रमित, 28 लोग क्वारनटीन

गुजरात में एक एटीएम से पैसे निकालने के बाद सेना के तीन जवानों के कोरोना संक्रमित होने का बडा मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इनके संपर्क में आए करीब 28 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

बड़ौदा में एटीएम से निकाले थे पैसे

सेना की ओर से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गुजरात के बड़ौदा शहर में एक एटीएम से पैसे निकालने के बाद सेना के 3 जवान कोरोना संक्रमित हो गए। इधर इस घटना के बाद सेना के इन जवानों के संपर्क में आए अन्य 28 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

कुछ दिन पहले नौसेना में भी आया था संक्रमण का मामला

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में नौसेना के जवानों में भी कोरोना संक्रमण का मामला आया था जिसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Read More: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के बंगले पर तैनात सुरक्षा गार्ड कोरोना संक्रमित

महाराष्‍ट्र के बाद गुजरात का है दूसरा स्थान

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र के बाद गुजरात का दूसरा नंबर है। गुजरात में कुल संक्रमित संख्या 2624 हो चुकी है और कोरोना से अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि कई लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago