गरम मसाला

22 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस मेबिना माइकल की सड़क दुर्घटना में मौत

​हाल में टेलीविजन एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद अब एक और टीवी एक्ट्रेस की मौत हो गई है। कन्नड टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस मेबिना माइकल के फैंस के लिए एक बुरी ख़बर सामने आई है। मेबिना की एक भयानक सड़क दुर्घटना में मंगलवार शाम को मौत हो गई। वह अभी मात्र 22 साल की थीं। एक्ट्रेस को कन्नड रियलिटी शो ‘प्याते हुदगीर हल्ली लाइफ लाइफ’ सीजन-4 से ख़ासी लोकप्रियता मिली थी।

कार और ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत में गई जान

जानकारी के अनुसार, कन्नड एक्ट्रेस मेबिना माइकल मंगलवार को अपने गृहनगर मादिकेरी जा रही थीं। मादिकेरी के रास्ते में ही उनकी कार की कर्नाटक के देवीहल्ली के पास एक ट्रैक्टर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना के बाद पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जबकि एक्ट्रेस मेबिना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मेबिना माइकल के साथ कार में उनके अन्य दोस्त भी थे, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Read More: लॉकडाउन में घर रह रही टीवी अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने की आत्महत्या, बताई यह वजह

दुर्घटना के बाद बेल्लुरु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारी मामले की की जांच कर रहे हैं। एक्ट्रेस की मौत से उनके परिवार और पूरे कन्नड टेलीविजन जगत को बड़ा झटका लगा है। प्याते हुदगीर हल्ली लाइफ लाइफ शो के होस्ट अकुल बालाजी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरी पसंदीदा प्रतियोगी और पीएचएचएल-4 सीजन की विजेता मेबिना माइकल के अचानक निधन की ख़बर को सुनकर झटका लगा है। मेबिना अभी युवा थी और पूरा जीवन बाकी था। सच स्वीकार करना मुश्किल है। इस हादसे से बाहर निकलने के लिए मेरी उनके परिवार के लिए प्रार्थना।’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago