हलचल

2018 में दिखा था चक्रवाती तूफानों का खौफनाक मंजर, सैकड़ों लोगों को गंवानी पड़ी जान

अरब सागर में जहां एक तरफ हवा का दबाव कम हो रहा है तो दूसरी तरफ गुजरात की सांसें फूल रही है। 140-150 किमी की रफ्तार से बढ़ता चक्रवाती तूफान ‘वायु’ गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानि 13 जून को यह गुजरात पहुंच सकता है।

सरकार ने अपनी तरफ से सारी व्यवस्थाएं कर ली है लेकिन कुदरत के जोर के आगे भला आजतक किसकी चली है। खैर, चक्रवाती तूफान जब आएगा तब उसकी भयावहता की चर्चा की जाएगी लेकिन उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कैसे 1967 से लेकर 2019 तक 121 चक्रवाती तूफानों का मंजर भारत ने देखा है जिसमें करीब 4000 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 343 जानें चली गई।

2018 में आए सबसे ज्यादा चक्रवाती तूफान

चक्रवाती तूफान को कुदरत का सबसे खौफनाक मंजर माना जाता है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 2018 के कुछ आंकड़े जारी किए जिसमें बताया कि पिछले साल देश ने कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया जिसमें 2057 लोगों की मौत हुई।

इसके अलावा 2017 की बात करें तो 1487 लोगों और 41,965 मवेशियों को जान से हाथ धोना पड़ा। चक्रवाती तूफानों के लिए साल 2018 सबसे खतरनाक साबित हुआ जहां सबसे ज्यादा 7 तूफान आए।

उत्तरी हिंद महासागर में आते हैं 7% चक्रवाती तूफान

क्या आपको पता है पूरी दुनिया में आने वाले चक्रवाती तूफानों में से उत्तरी हिंद महासागर में महज 7% तूफान आते हैं। किसी भी तूफान को खतरनाक बनाने के लिए उसकी ऊंची लहरें जिम्मेदार होती है।

अरब सागर में आते हैं सबसे कम तूफान

तूफान किसी भी एरिया के तापमान पर निर्भर करता है। जैसे बंगाल की खाड़ी में तूफान आते हैं लेकिन अरब सागर में बहुत कम तूफान आते हैं क्योंकि यह ठंडा है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago