उछल कूद

18 साल के आॅस्ट्रेलियाई युवा ने जड़े एक ओवर में 6 छक्के, 115 गेंदो में बनाए 207 रन

क्रिकेट इतिहास में एक बार फिर से एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कीर्तिमान रचा गया है। इस बार ये कारनामा 18 साल के आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने किया है। आॅलिवर डेविस नामक 18 वर्षीय युवा ने एक ओवर में ना सिर्फ 6 छक्के जड़े बल्कि 115 गेंदों का सामना कर 207 रनों का निजी स्कोर भी बनाया।

आॅस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट अंडर-19 नेशनल चैंपियनशिप में न्यू साउथ वेल्स मेट्रो क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए आॅलिवर ने अपनी 207 रनों की पारी के 17 छक्के जड़े और इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

आॅलिवर ने अपना शतक 74 गेंदों में पूरा किया मगर इसके बाद मात्र 39 गेंदों पर उन्होनें दोहरा शतक भी जड़ डाला। टीम में बतौर आॅफ स्पिनर के तौर पर खेलने वाले डेविस ने इस मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी चटकाया।

एक जैसे शॉट पर लगे 6 छक्के

आॅलिवर ने मैच के 40वे ओवर पर स्पिनर के खिलाफ लगाए 6 छक्के स्लॉग स्वीप करते हुए ही लगाए। आॅलिवर ने मिड विकेट पर स्पिनर जैक जेम्स द्वारा फेंकी गई 6 गेंदो को मिड विकेट के उपर से स्लॉग स्वीप लगाते हुए मैदान के बाहर पहुंचाया जो कि काफी हैरानी भरा कारनामा था।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago