ताजा-खबरें

राजस्थान:चंबल नदी के किनारे खेल रहे 12 वर्षीय लड़के को उठा ले गया मगरमच्छ, 22 घंटे बाद मिला शव

राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर​ स्थित सपोटरा कस्बे में एक मगरमच्छ ने चंबल नदी के किनारे खेल रहे 12 वर्षीय  लड़के को उठा ले गया। लड़के के शव को 22 घंटे बाद नदी में खोजी दल द्वारा ढूंढा जा सका। जानकारी के अनुसार करौली जिले के सपोटरा में गुरूवार को 12 साल के बालक अवधेष चंबल नदी किनारे अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था जिसके बाद वो नदी में नहाने उतर गया। थोड़ी ही देर में नदी से एक मगरमच्छ बाहर आया और अपने जबड़ों में अवधेष को दबाकर निकल गया। आसपास ही मौजूद अवधेष के दोस्तों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी और उसकी तरफ दौड़े भी लेकिन अवधेष मगरमच्छ के जबड़ों से निकल ही नहीं पाया। उसके दोस्तों ने ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद नदी के दूसरी तरफ स्थित मध्यप्रदेश के सबलगढ़ से तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे और अवधेष की खोजबीन शुरू की जा सकी।

 

खोजी दल की एक टीम गुरूवार को करीब 6 घंटे तक नदी में नाव और ट्यूब के सहारे अवधेष को खोजती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सवेरे एक बार फिर से नदी में खोज अभियान शुरू किया गया और हादसे के 22 घंटे बाद अवधेष का शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया। शव को पानी से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आदमखोर मगरमच्छ का डर बना हुआ है।

अभी कुछ ही दिनों पहले रणथंभौर से एक टाइगर विचरण करता हुआ इसी इलाके में देखा गया था। इससे पहले भी यहां पर मगरमच्छों द्वारा ग्रामीणों पर काफी बार हमले हुए हैं। ग्रामीणों द्वारा नदी में से मछलियों के निकाले जाने से मगरमच्छों को खाने के लिए पानी में कुछ नहीं मिलता है ऐसे में वो दूसरे जानवरों को अपना शिकार बनाने नदी के किनारे आ जाते हैं।

 

 

बहुत खतरनाक होते हैं चंबल के मगरमच्छ

 

राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में बहने वाली चंबल नदी में मगरमच्छ और घड़ियालों की भरमार है। इस कारण प्रशासन लोगों को इस नदी के करीब नहीं जाने की सलाह देते हैं।

ये नदी एमपी के महू जिले से निकलकर राजस्थान के कोटा जिले से बहती हुई फिर एमपी में आती है और अंत में उत्तर प्रदेश में यमुना नदी से मिल जाती है। धौलपुर जिले में घड़ियालों के लिए संरक्षण केंद्र भी बना हुआ है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago