हलचल

अफगानिस्तान में चीन के 10 जासूस गिरफ्तार, आतंकी सेल का कर रहे थे संचालन

चीन अपने मित्र दोस्त पाकिस्तान की राह पर चल पड़ा है। कोरोना वायरस के बाद कथित तौर पर अब चीन दुनियाभर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ है। इस बात की पुष्टि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से गिरफ्तार किए गए 10 चीनी जासूसों ने की है। काबुल में एक चीनी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है, जो आतंकी सेल का संचालन कर रहा था। यह जानकारी पश्चिम एशियाई देश में सेवारत राजनयिकों और सुरक्षा अधिकारियों ने दी।

मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से चीन को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही

इस घटना की जानकारी रखने वाले काबुल और दिल्ली में मौजूद लोगों ने कहा कि आंतकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से बीजिंग को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। अब चीनी सरकार इस मामले को छिपाने के लिए अशरफ गनी सरकार को मनाने की कोशिश में लगी हुई है। बता दें, हाल ही में 10 चीनी नागरिकों को अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ‘एनडीएस’ द्वारा जासूसी और आतंकी सेल चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

माना जा रहा है कि ये चीनी नागरिक चीन की जासूसी एजेंसी राज्य सुरक्षा मंत्रालय से जुड़े हैं। एनडीएस ने यह कार्रवाई 10 दिसंबर को शुरू की थी। यह सालों में पहली बार है जब चीनी नागरिक अफगानिस्तान में जासूसी करते हुए पकड़े गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जब से अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाया है, तब से ही चीन यहां तेजी से अपने प्रभाव का विस्तार करने में लगा हुआ है।

राष्ट्रपति गनी ने जांच की निगरानी पूर्व खुफिया एजेंसी प्रमुख सालेह को दी

काबुल के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि 10 चीनी नागरिकों में से कम से कम दो आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के संपर्क में थे। यह तालिबान का एक संगठन है। राष्ट्रपति गनी को चीनी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने के बारे में बताया गया है। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच की निगरानी की जिम्मेदारी अफगान खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख और प्रथम उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह को दी है।

बता दें कि अमरुल्लाह सालेह ने चीनी जासूसों के हिरासत में होने के बारे में काबुल में मौजूद चीनी राजदूत वांग यू को जानकारी दी और उनके साथ बैठक की। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व खुफिया एजेंसी प्रमुख सालेह ने इस बात का संकेत दिया है कि अफगान सरकार चीन के इन सभी 10 जासूसों को क्षमा देने पर विचार कर सकती है, यदि बीजिंग औपचारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन और काबुल के साथ विश्वासघात करने को लेकर माफी मांगता है। ऐसा न होने पर अफगानिस्तान सरकार नियमों के मुताबिक, आपराधिक कार्यवाही के साथ आगे बढ़ेगी।

Read More: ट्रंप ने सत्ता छोड़ने से पहले पूर्व सहयोगियों और अपने दामाद के पिता को दी माफी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago