Happy Dhanteras 2023: धनतेरस के मौके पर इन पिक्चर्स मैसेज के साथ दें शुभकामनाएं

Views : 8603  |  5 minutes read
Dhanteras-Shubh-Muhurta

धनतेरस का त्योहार इस बार 10 नवंबर, शुक्रवार के दिन देशभर में बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। धनतेरस पर्व दिवाली से ठीक दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता ‘कुबेर’ की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोने-चांदी से बनी चीजें खरीदना बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन सोने और चांदी की चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन की कमी नहीं होती है और मां लक्ष्मी हमेशा निवास करती हैं।

आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि का हुआ था जन्म

इसके अलावा इस दिन को आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान धन्वंतरि हाथ में कलश लेकर जन्मे थे। यही वजह है कि इस अवसर पर आम लोग बर्तन खरीदते है। धनतेरस के शुभ अवसर पर आप भी अपने करीबी और रिश्तेदारों को ये फोटो मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दें…

Read: पायल रोहतगी कम्प्यूटर साइंस में हैं इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, ‘मिस टूरिज्म वर्ल्ड’ का जीता था खिताब

COMMENT