बेबाक, खुशमिज़ाज, हर दिल अज़ीज़ सुषमा स्वराज की फोटोज में देखिए लाइफ जर्नी

Views : 10177  |  4 minutes read
Sushma-Swaraj-BJP

साल 2019 में 30 मई को राजनीति में महिला शक्ति की प्रतीक, वकील, पूर्व विदेश मंत्री एवं बीजेपी की सीनियर लीडर सुषमा स्वराज के निधन की जैसे ही अचानक ख़बर आई, सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया। अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के कारण सुषमा सभी की प्रिय नेता थीं। वे जितनी अच्छी राजनीतिज्ञ थीं, उतनी ही अच्छी एक गृहणी भी थीं। उन्होंने जीवन में अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

अपने युवा जीवन के शुरूआती दिनों से राजनीति में सक्रिय रही सुषमा ने अंतिम दिन तक भी देश के बारे में ही सोचा। सुषमा स्वराज का जन्म आज के दिन यानि 14 फरवरी, 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। सुषमा के पूरे जीवन को कुछ शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। ऐसे में आइए हम आपको उनके जीवन के विभिन्न रंगों को समेटे कुछ फोटोज में उनकी जर्नी दिखाते हैं..

Sushma-Swaraj-BJP

सुषमा स्वराज ने बीए की डिग्री हासिल करने के बाद एलएलबी के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। पेशे से वकील सुषमा साल 1970 से ही स्टूडेंट लीडर के तौर पर राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। अपने कॉलेज के दिनों में सुषमा स्वराज ने इंदिरा गांधी की सरकार के ख़िलाफ़ कई विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई की थी। इसके अलावा वे कई सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से भी जुड़ी रहीं।

Sushma-Swaraj-

सुषमा स्वराज ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरूआत हरियाणा चुनाव से की थी। वे वर्ष 1977-82 और फिर साल 1987-90 तक हरियाणा विधानसभा में विधायक चुनी गईं। सुषमा वर्ष 1977-1979 में चौधरी देवीलाल की सरकार में बतौर जनता पार्टी विधायक श्रम और रोजगार (कैबिनेट मंत्री) भी रहीं।

Sushma-Swaraj

साल 1980 में सुषमा ने भाजपा ज्वाइन की थी। उन्होंने पूरे राजनीतिक कॅरियर में कुल 11 चुनाव लड़े। इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से वर्ष 2019 का आम चुनाव लड़ाने से इंकार कर दिया था।

Sushma-Swaraj

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में सुषमा स्वराज लगातार दूसरी बार मध्य प्रदेश की विदिशा संसदीय सीट से सांसद चुनकर आई थीं। सिर्फ दो बार वर्ष 1991 और 2004 में स्वराज को चुनावी मैदान में नहीं उतरी थी, जब उनकी पार्टी ने उन्हें चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया।

Sushma-Swaraj

भारतीय जनता पार्टी की तेज-तर्रार और कुशल वक्ता रही सुषमा स्वराज और उनके पति स्वराज कौशल ने बड़ी मुश्किलों को पार करते हुए लव मैरिज की थी। इन दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई।

Sushma-Swaraj

सुषमा और स्वराज दोनों पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ डिपार्टमेंट में एक साथ पढ़ाई कर रहे थे। दोनों के बीच चलने वाली जुगलबंदी आखिरकार प्यार में बदली और सुषमा-कौशल ने शादी करने का फैसला किया। सुषमा स्वराज हरियाणा से आती थी और उस समय वहां किसी का लव मैरिज करना बहुत बड़ी बात थी।

Sushma-Swaraj-

सुषमा और स्वराज दोनों ने अपने परिवार वालों को मनाया और 13 जुलाई, 1975 को शादी कर ली। सुषमा का यह साहस आगे चलकर राजनीति में भी देखने को मिला। सुषमा के पति स्वराज कौशल को भी देश के सबसे कम उम्र में राज्यपाल बनने का गौरव हासिल है। 6 साल तक राज्यसभा सदस्य रहने वाले कौशल एक राजनीतिज्ञ तथा सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ वकील रहे।

Sushma-Swaraj

वर्ष 2014 में मोदी सरकार के केंद्रीय सत्ता में आसीन होने बाद सुषमा स्वराज को विदेश रणनीति के लिए सबसे महत्वपूर्ण विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गईं। अपने कार्यकाल में सुषमा विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए एक मसीहा साबित हुई। जब भी विदेशी भारतीयों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया वे हमेशा उनके लिए खड़ी रहीं।

Sushma-Swaraj

यमन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सुषमा स्‍वराज द्वारा नेतृत्व किए गए ऑपरेशन ‘राहत’ को दुनियाभर के लोगों से खूब तारीफ मिली थी। इस ऑपरेशन के तहत 5500 से ज्‍यादा लोगों को सकुशल देश वापस लाया गया।

Sushma-Swaraj-and-Geeta

वहीं, सुषमा स्‍वराज की कोशिशों के बाद ही 15 साल पहले सरहद पार पाकिस्‍तान में पहुंची, 8 साल की मासूम गीता की भारत वापसी के रास्ते खुल सके। गीता 23 की उम्र में स्वदेश लौटी थी।

Sushma-Swaraj

सुषमा स्वराज हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं का अच्छा ज्ञान रखती थीं। लोकसभा हो या चुनावी मैदान उनका हिंदी भाषण सुनने के लिए लाखों की भीड़ जमा हो जाया करती थी। इसके अलावा लोकसभा में उनकी नेताओं से की जाने वाली शायराना जुगलबंदी भी काफी पसंद की जाती रही।

Sushma-Swaraj-BJP

30 मई, 2019 को हार्ट अटैक से ​उनका दिल्ली में निधन हो गया था और सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चली गईं।

सरोजिनी नायडू: पहली महिला राज्यपाल जिसने 12 साल की उम्र में शुरु कर दिया था लेखन

COMMENT