Happy Dussehra 2023: दशहरा पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Views : 8820  |  3 minutes read
Happy-Dussehra-Images

देशभर में इस बार दशहरा का पर्व 24 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचाग के मुताबिक, यह पर्व अश्विन शुक्ल की दशमी को मनाया जाता है जो विजयदशमी के रूप में संपूर्ण देश में मनाया जाता है। विजयदशमी का पर्व दिवाली के 19 दिन पहले आता है। इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध कर विजय प्राप्त की थी। हिंदू धर्म में यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इस बार इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को दें दशहरे की शुभकामनाएं..

Happy-Dussehra-Wishes

1.”अधर्म पर धर्म की जीत

अन्याय पर न्याय की विजय

बुरे पर अच्छे की जय जयकार

यही है दशहरे का त्यौहार”

विजयदशमी की शुभकामनाएं.

2.”शान्ति अमन के इस देश में

अब बुराई को मिटाना होगा

आतंकी रावण का दहन करने

आज फिर श्री राम को आना ही होगा।”

हैप्पी दशहरा.

3.”भीतर के रावण को जो, आग खुद लगाएंगे

सही मायने में वे ही दशहरा मनाएंगे”

विजयदशमी की शुभकामनाएं.

Happy-Dussehra-Wishes

4.”कदम से कदम मिलाते चलो

प्यार की गंगा बहाते चलो

राह में जो आए दीन-दुखी

सबको गले लगाते चलो

दिन आएगा सभी का सुनहरा

इसलिए मेरी ओर से हैप्पी दशहरा”

5.”बुराई का होता है विनाश

दशहरा लाता है उम्मीद की आस

रावण की तरह आपके भी दुखों का होगा नाश”

विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनायें

6.”दशहरा असत्य पर सत्य की विजय है

आप भी हर पथ पर विजयी हों,

यही भगवान से हमारी मंगल कामना है।”

Happy-Dussehra-Wishes

7.”हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला,

कभी न आए कोई झमेला,

सदा सुखी रहे आपका बसेरा,

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं”

हैप्पी दशहरा 

8.”हर पल हो आपका जीवन सुनहरा

घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा

रहे आप कही भी इस जहां में

आपके लिए शुभ हो इस साल पावन पवित्र दशहरा। “

Happy Dussehra

9.”बुराई पर अच्छाई की जीत

झूठ पर सच्चाई की जीत

अहम् ना करो गुणों पर

यही है दशहरे की सीख

हैप्पी दशहरा

10.”अधर्म पर धर्म की जीत

अन्याय पर न्याय की विजय

बुराई पर अच्छाई की जय जयकार

यही है दशहरे का त्यौहार

विजयदशमी की शुभकामनाएं”

Dussehra-Wishes-2022

11.”दशहरा का ये प्यारा त्योहार,

जीवन मे लाए खुशियां अपार,

श्री राम जी करें हर घर पर सुखों की बरसात,

यही शुभ कामना करें हमारी स्वीकार।”

दशहरे की बहुत-बहुत बधाई.

Read: क्राउन रिप्रेजेंटेटिव फोर्स से सीआरपीएफ बनने की बड़ी दिलचस्प है कहानी

COMMENT