रूपा गांगुली को द्रौपदी के किरदार ने हर घर में दिलाई थी पहचान, तीन बार की सुसाइड की कोशिश

Views : 7458  |  4 minutes read
Roopa-Ganguly-Biography

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रूपा गांगुली आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। रूपा बहुआयामी प्रतिभा की धनी हैं। उन्होंने ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि पार्श्वगायन और राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। उनका जीवन उथल पुथल भरा रहा है। रूपा ने पति से परेशान होकर तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी। उनके कुछ अफेयर भी चर्चा में रहे। इस खास मौके पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

Actress-Roopa-Ganguly

पढ़ाई के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में रखे कदम

अभिनेत्री रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर, 1966 को पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कल्याणी में हुआ था। रूपा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कलकत्ता के बेलतला गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की थी। वहीं, कॉलेज की पढ़ाई महिला जोगमाया देवी कॉलेज से कीं। रूपा ने पढ़ाई के बाद एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने का फैसला किया था।

फिल्म ‘साहेब’ से की एक्टिंग करियर की शुरुआत

अभिनेत्री रूपा ने अपनी अभिनय पारी की शुरुआत साल 1985 में आई अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘साहेब’ से की। इसके बाद उनकी दूसरी साल 1986 में आई मलयालम फिल्म ‘इथिले इनियम वारु’ थी। जो अभिनेता ममूती के साथ थी। बतौर अभिनेत्री रूपा की ये पहली फिल्म थी। फिल्म इंडस्ट्री के बाद उन्हें बी. आर. चोपड़ा के पीरियड ड्रामा सीरियल ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाया। इस किरदार से वे भारत के हर घर में पहचाने जाने लगी। उन्हें आज भी साल 1988 में आई ‘महाभारत’ में दौपदी के किरदार के लिए जाना जाता है। इस धारावाहिक के बाद उन्हें बैक टू बैक फिल्में मिली, जिनसे रूपा को जबरदस्त कामयाबी मिली।

Actress-Roopa-Ganguly-

साल 2015 में राजनीति की दुनिया में रखा कदम

अभिनय की दुनिया में दमखम दिखाने के बाद वर्ष 2015 में अभिनेत्री रूपा गांगुली ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए राजनीति में प्रवेश किया। साल 2016 बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें हावड़ा नोर्थ सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें तृणमूल कांग्रेस (टीमएसी) उम्मीदवार के लक्ष्मी रतन शुक्ला के सामने हार का सामना करना पड़ा। इसी साल उन्हें राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया। रूपा गांगुली अक्टूबर 2016 से अप्रैल 2022 तक राज्यसभा सांसद रहीं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2015 से 2017 तक पश्चिम बंगाल बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभालीं।

सिने करियर में फिल्मों से ज्यादा रहे लव चर्चे

अभिनेत्री रूपा गांगुली की निजी जिंदगी पर एक नजर डालें तो पाएंगे कि उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रहीं। रूपा ने वर्ष 1992 में ध्रुबो मुखर्जी संग शादी की थी। मगर लव-अफेयर की वजह से उनकी ये शादी साल 2006 में टूट गईं और इन दोनों का वर्ष 2007 में तलाक हो गया। रूपा गांगुली और ध्रुबो मुखर्जी का एक बेटा आकाश मुखर्जी है, जिसका जन्म वर्ष 1997 में हुआ था। इस शादी के टूटने के बाद वह बंगाली सिंगर दिव्येंदु मुखर्जी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रही थी।

Actress-Roopa-Ganguly

चीर हरण के सीन में असल में रो पड़ी थी रूपा

टीवी की दुनिया के एपिक शो महाभारत से शोहरती की बुलंदियां छूने वाली रूपा ‘महाभारत’ में द्रौपदी के चीर हरण शॉट के दौरान असल में रो पड़ी थीं। सीन के दौरान रूपा को सीन समझाया गया लेकिन इसके बावजूद अचानक वह डॉयलॉग के बीच में ही रोने लगीं। सेट पर उन्हें चुप कराने में करीब आधा घंटे का समय लगा था।

अभिनेत्री माला सिन्हा ने ऑल इंडिया रेडियो में किया था काम, अपने नेपाली दोस्त को बनाया हमसफ़र

COMMENT