इंटीरियर डेकोरेशन : ड्रॉइंग रूम को ​आकर्षक कुशन से बनाएं खूबसूरत

Views : 6233  |  0 minutes read

हर कोई चाहता है कि घर का ड्रॉइंग रूम सबसे अलग और खूबसूरत हो। इसका इंटीरियर कुछ ऐसा हो कि हर आने वाला मेहमान देखते ही खुश हो जाए। अक्सर हम इंटीरियर में बड़ी चीजों पर तो ध्यान दे देते हैं लेकिन कुशन कवर को नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन कुशन इंटीरियर का बेहद महत्वपूर्ण पार्ट है और इसे यदि थीम के अनुसार रखा जाए तो ड्रॉइंग रूम की शोभा कई गुना बढ़ सकती है। अब सोफे के कवर से मैच करता हुए कुशन का फैशन थोड़ा पुराना हो चुका है। आजकल थीम बेस्ड कुशन मार्केट में अवेलेबल हैं। इन कुशंस को ड्रॉइंग रूम में जगह देकर आप घर को नया लुक दे सकते हैं।
आइए कुशंस के डिफरेंट डिजाइंस पर नजर डालते हैं:

नेचर थीम


आजकल नेचर थीम पर कई डिजाइंस उपलब्ध हैं। यह आपके ड्रॉइंग रूम को एक अलग ही अंदाज देते हैं। इंडोर प्लांट्स के कॉम्बिनेशन के साथ जब इन कुशंस को यूज करके खुद को नेचर के करीब महसूस कर सकते हैं।

प्लांट्स प्रिंट


ग्रीनरी घर के इंटीरियर को अलग लुक देती है। यही कारण है कि कुशंस में भी आजकल प्लांट्स के प्रिंट वाले कुशंस हिट हैं। ये डिफरेंट और कूल लुक देते हैं।

पेंटेड कुशंस


यदि आपको पेंटिंग का शौक है और आप घर को थोड़ा कलात्मक लुक देना चाहते हैं तो पेंटेड कुशन प्रिफर करें। इसमें आपको कई तरह की डिजाइंस मिल जाएंगीं।

ट्राइबल लुक


ट्राइबल प्रिंट वाले कुशंस आपके ड्रॉइंग ना सिर्फ डिफरेंट लुक देंगे बल्कि ये आपके रीजनल टच को भी दर्शाएंगे। ट्राइबल थीम के डेकोरेटिव्ज के साथ इन कुशंस का मैच काफी अच्छा लगेगा।

कस्टमाइज्ड


अगर आप अपने अनुसार ड्रॉइंग को लुक देना चाहते हैं तो आप कस्टमाइज्ड कुशन यूज कर सकते हैं। इसमें आप थीम या सोच के अनुसार कुशंस तैयार करवा सकते हैं।

कलरफुल


आजकल नियोन कलर्स डिजाइंस में काफी यूज किया जाता है। अपने रूम की वॉल से मैच करते हुए अलग—अलग कलरफुल कुशंस भी रूम को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं।

COMMENT