कारगिल युद्ध: चौबीस साल पहले हुए ​कारगिल युद्ध का पूरा इतिहास समेटे हैं ये फोटोज

Views : 6357  |  3 minutes read
Kargil-War-Photos

‘कारगिल युद्ध’ में भारत की विजय को आज 26 जुलाई को 24 साल पूरे हो चुके हैं। पूरे देशभर में इस दिन को ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सुबह से ही भारतीय सेना को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके अलावा देश में इसदिन विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर हम आपको कारगिल युद्ध से जुड़ी कुछ यादगार और दुर्लभ फोटोज दिखा रहे हैं, ताकि आप ये जान पाएं कि इंडियन आर्मी ने उस वक्त विपरीत परिस्थितियों में न केवल हिम्मत से इस संकट का डटकर सामना किया, बल्कि पाकिस्तानी घुसपैठियों को धूल चटाते हुए वापस से सभी चोटियों पर ​तिरंगा लहरा कर अपने पराक्रम का एक बार फिर दुनिया में लोहा मनवाया…

पाक ने सर्दी में धोखे से भारत की चोटियों पर किया था कब्जा

मालूम हो कि 26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने दुश्मन मुल्क पाकिस्तान के सैनिकों और उसके घुसपैठियों को खदेड़कर कारगिल की सभी चोटियों पर फिर से अपना कब्जा कर लिया था। भारत के लिए यह एक बहुत ही ​विपरित परिस्थितियों में लड़ा गया युद्ध था। क्योंकि कारगिल में ऊंचाई वाली ज्यादातर चोटियों पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया था। ऐसे में दुश्मन के ज्यादा ऊंचाई पर होने की वजह से भारतीय सैनिकों द्वारा नीचे से उनका मुकाबला कर चोटियां फतेह करना कतई आसान नहीं था। पाकिस्तान ने धोखे से भारत की चोटियों पर कब्जा किया था। जब भयंकर सर्दी के समय भारतीय सैनिक हर साल की तरह अपनी पोस्ट छोड़कर नीचे आ गए थे। इसका फायदा उठाकर पाकिस्तान ने कारगिल की चोटियों पर अपने सैनिक भेज कर कब्जा कर लिया था।

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

Kargil-Vijay-Diwas

कारगिल युद्ध के दौरान आर्टिलरी तोप बोफोर्स का इस्तेमाल किया गया था। इसके द्वारा 2,50,000 गोले और रॉकेट दागे गए। वहीं 300 से अधिक तोपों, मोर्टार और रॉकेट लॉन्चरों से सेना ने हर दिन 5,000 बम फेंके थे।

जब भारतीय सेना ने विपरित परिस्थतियों में पाक द्वारा कब्जाई चोटियों को वापस लेकर दिखाया

COMMENT