Happy New Year 2023: इन हिंदी संदेशों के साथ अपने दोस्त और करीबियों को दें नये साल की शुभकामना

Views : 3042  |  3 minutes read
'Happy-New-Year-2023' Wishes-in-Hindi

नया साल 2023 शुरू होने जा रहा है। नववर्ष के मौके पर कुछ लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं, तो कुछ अपने रिश्तेदारों, दोस्तों संग पार्टी का लुत्फ उठाते हैं। महज़ कुछ घंटों बाद ही दुनिया नए साल का स्वागत करेगी, जिसकी तैयारियां सभी ने कर ली हैं। नूतन वर्ष का जश्व भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में मनाया जाता है। लोग 31 दिसंबर की रात घड़ी में 12 बजने का इंतजार करते हैं। जैसे ही 12 बजते हैं एक नई तारीख, एक नया महीना और एक नया साल शुरू हो जाता है।

कैलेंडर के बदलते ही लोग उत्साहित हो जाते हैं। नए साल के स्वागत में लोग अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाते हैं। वहीं, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी न्यू ईयर मैसेज भेजने का सिलसिला शुरू हो जाता है। आप भी अपने दोस्तों, परिजनों, रिश्तेदारों व करीबियों को इन खूबसूरत संदेशों के साथ नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं…

Happy-New-Year

Happy New Year 2023 Wishes Message in Hindi

1. नववर्ष में, नए हर्ष में
आओ मिलकर दीप जलाएं
छोड़ें तम को, भूलें गम को
निकले आगे, सूरज बन जाएं।
नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं!

2. खुशियां चहके, आंगन महके
प्रसन्न मन से जीवन बरसे
नए साल की नव ऊर्जा
जीवन के हर क्षण में बरसे।
नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं!

3. बीत गया जो साल भूल जाएं,
नए साल को हंस कर गले लगाएं,
करते हैं हम रब से दुआ सिर झुका कर,
इस साल आपके सारे सपने पूरे हो जाएं.
नया साल मुबारक हो आपको!

Happy-New-Year

4. आपके सारे गम खुशियों में तोल दूं,
अपने सारे राज़ आपके सामने खोल दूं
कोई मुझसे पहले न बोल दे,
इसलिए सोचा क्यों न आज ही
आपको हैपी न्यू ईयर बोल दूं.
Happy New Year 2023

5. सोचा किसी अपने से बात करे,
अपने किसी खास को याद करे,
किया जो फैसला नए साल की शुभकामनाए देने का,
दिल ने कहा क्यों न शुरुआत आप से करे.
Happy New Year 2023!

6. देखो नूतन वर्ष हैं आया,
धरा पुलकित हुई गगन मुस्काया,
एक खूबसूरती, एक एहसास, एक ताज़गी,
एक विश्वास एक सपना,
एक सच्चाई एक कल्पना,
यही है एक नव वर्ष की शुरुआत.
नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy-New-Year

7. नए साल की नववेला में
संकल्पों का संसार रचें हम
दूर हटाएं अंधियारे को
उजियारा बन जाएं हम।
साल 2023 की शुभकामनाएं!

8. कुछ इस तरह से नव वर्ष की शुरुआत हो,
चाहत अपनों की सबके साथ हो,
न फिर गम की कोई बात हो,
नए साल में आप पर खुशियों की बरसात हो.
नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. मुबारक हो तुम्हे नववर्ष का प्रथम महीना,
चमको तुम जैसे फागुन का महीना,
पतझर न आये तेरी जिन्दगी में,
यही हैं दोस्त अपनी तमन्ना.
Happy New Year 2023

Happy-New-Year

10. इस साल आपके घर, खुशियों की धमाल हो,
दौलत की न हो कमी,आप हो जाए मालामाल
हंसते रहो हमेशा, ऐसा सबका हाल हो
नए साल 2023 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

11. जो बीतना था वो बीत गया,
अब नए साल का इंतजार है,
हमने तो कर दिया एडवांस में विश,
क्या आपको भी हमारा खयाल है.
Wishing you a very Happy New Year 2023

12. खुशियां रहे आपके पास
कामयाबी रहे आपके साथ
नए साल की शुभ वेला में
सब मंगलमय हो आपके साथ।
नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं!

13. चारों तरफ हो खुशियां ही खुशियां,
दरवाजे पर सजाएं रंगोली की सौगात,
आपकी जिंदगी में आए खुशियों की बारात,
मुबारक हो आपको नव वर्ष बार-बार.
हैप्पी न्यू ईयर 2023

 

Happy-New-Year

14. आशा रहे संग-साथ सदा
जीवन महके फुलवारी सा
नये साल की शुभ वेला में
शुभ हो आपके साथ सदा।
साल 2023 की शुभकामनाएं!

Read: Happy New Year: आप खुद हैं अपनी लाइफ के मैनेजर, आप खुद से करें प्लानिंग

15. भूल जाओ बीते हुए कल को,
दिल में बसा लो आने वाले पल को,
खुशियां लेकर आयेगा आने वाला कल,
नए साल की ढ़ेरों शुभकामनाएं.
Happy New Year 2023

Happy-New-Year-Wishes

COMMENT