Happy Lohri 2023: इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें लोहड़ी की शुभकामनाएं

Views : 7796  |  3 minutes read
Happy-Lohri-Wishes

लोहड़ी का त्यौहार हर साल मकर संक्रांति से पहले यानि 13 जनवरी को पूरे देशभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासकर पंजाब और पूरे उत्तर भारत में इस त्यौहार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था। जिसका संबंध तिल और गुड़ से था। समय के साथ ये तिलोड़ी से लोहड़ी हो गया। इस दिन लोग अपने घर के आगे लोहड़ी जलाते हैं। खूब नाच गाना होता है। सबकों बधाई और शुभकामनाएं दी जाती है। आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को इस खास पर्व पर इन खूबसूरत संदेशों के साथ दें शुभकामनाएं।

मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ी पतंग और खिल गया दिल,
आपके जीवन में हर दिन आए शुख-शांति।
हमारी तरफ से आप सभी को हैप्पी लोहड़ी।।

फिर आ गई भांगड़े दी वारी,
लोहड़ी मनौन दी करो तियारी,
आग दे कोल सारे आओ,
सुंदरिए मुंदरिए जोर नाल गाओ।
हैप्पी लोहड़ी 2023।।

पॉपकॉर्न की खुशबु, रेबड़ी की बहार,
लोहड़ी का त्यौहार और अपनों का प्यार…
थोड़ी सी मस्ती, थोडा प्यार
आप सभी को मुबारक हो लोहड़ी का त्यौहार।
हैप्पी लोहरी 2023।।

ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार,
आओ सभी मिलकर मनाएं लोहड़ी दा त्यौहार।
हैप्पी लोहड़ी 2023।।

जैसे जैसे लोहड़ी का प्रकाश हो
वैसे हम सभी के दुखों का अंत हो
लोहड़ी का प्रकाश आपके जीवन को प्रकाशमय बनाए
यही शुभकामनाएं हैं मेरी
मेरी ओर से आप सभी को लहड़ी की बधाई
हैप्पी लोहड़ी 2023

Read: World Hindi Day जानिए 10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस

COMMENT