फिल्मों में एंट्री लेने से पहले ‘मिस इंडिया यूनिवर्स’ रही चुकी थी नम्रता शिरोडकर

Views : 6680  |  4 minutes read
Namrata-Shirodkar-Biography

बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर 90 के दशक का वो चर्चित चेहरा रही हैं जिसने खूबसूरती और दमदार अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाईं। नम्रता को बॉलीवुड में ‘कच्चे धागे’ (1999), ‘वास्तव’ (1999), ‘पुकार’ (2000) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। आज 22 दिसंबर को नम्रता शिरोडकर अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री आज फिल्मी इंडस्ट्री से कोसों दूर हैं। शादी के बाद ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। हालांकि, इसके बावजूद आज भी वे फैंस के दिलों में रची बसी हैं। इस खास मौके पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें…

मराठी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री थी नम्रता की दादी

नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी, 1972 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी दादी मीनाक्षी शिरोडकर मराठी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण नम्रता भी ग्लैमर वर्ल्ड से खुद को दूर नहीं रख सकी और एक्ट्रेस बनने का ख्वाब देखने लगी।

Actress-Namrata-Shirodkar-

मिस इंडिया रह चुकी है नम्रता

पढ़ाई पूरी करने के बाद नम्रता ने साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स और फेमिना मिस इंडिया पेसिफिक का खिताब हासिल किया था। मिस यूनिवर्स 1993 और मिस एशिया पैसिफिक 1993 जैसे कई अन्य सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। वह फिल्म ‘पूरब की लैला पाछिम की छैला’ अक्षय कुमार सुनील-शेट्टी के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन बाद में वे ये फिल्म नहीं कर सकी।

साल 1998 में आई फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से नम्रता ने बॉलीवुड पारी की शुरुआत की। इस फिल्म में नम्रता सलमान खान के साथ नजर आई थी। अपनी पहली ही फिल्म से नम्रता दर्शकों का दिल जीतने में और बॉलीवुड में पहचान पाने में कामयाब रही। अपने फिल्मी कॅरियर के दौरान नम्रता ने संजय दत्त, सलमान खान, अनिल कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम किया है।

पहली नजर में नम्रता को दिल दे बैठे थे महेश बाबू

बॉलीवूड के साथ नम्रता ने साउथ की ओर भी रुख किया और उन्होंने फिल्म ‘वामसी’ साइन की। इस फिल्म में उनके अपोजिट महेश बाबू थे और यह महेश की पहली फिल्म थी। फिल्म के मुहूर्त पर दोनों पहली बार मिले। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे पर दिल हार बैठे, मगर इस बात को दोनों ने दिल में ही छुपाकर रखा। शूटिंग के दौरान दोनों का एक-दूसरे से मिलना शुरू हो गया। दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदलने लगी। 10 फरवरी, 2005 को ये दोनों विवाह बंधन में बंध गए। इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं।

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

बता दें कि शादी के बाद नम्रता ने अपने सुपरहिट कॅरियर को फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। नम्रता के पति महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। खुद नम्रता भी महेश बाबू की बहुत बड़ी फैन है। फिलहाल वे अपने जिंदगी में मशगुल है। नम्रता भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं पर वहीं सोशल मीडिया पर वे बेहद एक्टिव है। सोशल मीडिया पर उनके 21 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है।

Read: गैंगस्टर अबू सलेम के प्यार में पड़ने के बाद बर्बाद हो गया मोनिका बेदी का फिल्मी कॅरियर

COMMENT