बर्थडे: दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं अनिल कपूर, ‘मिस्टर इंडिया’ ने बनाया बॉलीवुड में स्टार

Views : 6154  |  4 minutes read
Anil-Kapoor-Bio-in-Hindi

हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुरिंदर कपूर के घर 24 ​दिसंबर, 1956 को मुंबई में हुआ था। इनकी मां का नाम निर्मला कपूर हैं। अनिल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ऑवर लेडी ऑफ परपिच्युल सकर हाईस्कूल, चेंबूर से कीं। इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। अनिल कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कुछ हॉलीवुड फिल्मों भी काम कर चुके हैं। इन्होंने अब तक के फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। अपने दमदार अभिनय कौशल की बदौलत इन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस ख़ास मौके पर जानिए उनके बारे में कुछ रोचक बातें…

Actor-Anil-Kapoor-

फिल्मों में ऐसे की थी शुरूआत

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे तुम्‍हारे’ से की। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटा सा रोल निभाया था। अनिल कपूर को बॉलीवुड में पहचान यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मशाल’ से मिली। इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद अनिल कपूर को बॉलीवुड में कई फिल्में ऑफर होने लगी।

फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ मील का पत्थर साबित हुई

मगर अनिल कपूर के करियर में शेखर कपूर निर्दे​शित फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ मील का पत्थर साबित हुई। अनिल कपूर को बॉलीवुड में ‘मिस्टर इंडिया’ के नाम से जाना जाने लगा। बताया जाता है कि मिस्टर इंडिया के रोल के लिए अनिल कपूर से पहले अमिताभ बच्चन को चुना गया था। अमिताभ को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। उसके बाद ये रोल राजेश खन्ना को भी दिया गया, मगर उन्होंने भी इस रोल को ठुकरा दिया। उसके बाद ये रोल अनिल कपूर की झोली में जा गिरा। उसके बाद जो हुआ वो सब जानते हैं। इसके बाद अनिल कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेहतरीन फिल्में

अनिल कपूर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अनिल कपूर ने ‘बेटा, तेजाब, राम लखन, त्रिमूर्ति, लाडला, जुदाई, खेल, जमाई राजा, कर्मा, वेलकम’ जैसी हिट फिल्में दी। बॉलीवुड में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। अनिल ने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के साथ काफी फिल्में की।

स्लमडॉग मिलनियर के साथ हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया

अभिनेता अनिल कपूर ने स्लमडॉग मिलनियर के साथ हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया। स्लमडॉग मिलेनियर के लिए अनिल को ऑस्कर अवार्ड मिला। अनिल कपूर को सिनेमा के लिए 2 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। अनिल कपूर को 6 बार फिल्म फेयर अवार्ड मिले। अनिल कपूर ने हॉलीवुड की जानी मानी सीरीज 24 के हिंदी वर्जन में भी काम किया। इस सीरीज में में अनिल ने अहम रोल निभाया। इसके अलावा, अनिल कपूर ने टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल में भी लीड रोल के तहत काम किया।

अनिल कपूर ने 28 साल की उम्र में सुनीता कपूर से की शादी

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी। अनिल सुनीता के इस कदर दिवाने हो गए थे, उनके बारे में जानकारी जुटाने लगे। इस दौरान अनिल को पता चला कि सुनीता एक जानी मानी मॉडल है। उस वक्त अनिल के दोस्तों ने उन्हे सुनीता का नंबर लाकर दिया। दोनों की फोन पर बातें शुरू हो गई, मगर अनिल कपूर के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वो सुनीता से मुलाकातें टाल रहे थे। मगर, सुनीता जिद करके अनिल से मिली। अनिल को कैब के पैसे भी सुनीता ने दिए।

शादी के लिए अच्छे फिल्मी ऑफर का इंतजार कर रहे थे अनिल

सुनीता से शादी करने के लिए अभिनेता अनिल कपूर एक अच्छे फिल्मी ऑफर का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार साल 1983 में फिल्म ‘मशाल’ का ऑफर उन्हें मिल गया.. जिसके बाद अनिल कपूर ने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इस दौरान कई लोगों ने कहा कि शादी करने के बाद करियर खत्म हो जाएगा.. ये बात बोनी कपूर ने भी खूब समझायी, लेकिन अनिल नहीं माने और 19 मई 1984 में सुनीता से शादी कर ली।

Read: गोविंदा को विरासत में मिला अभिनय का हुनर, डांसिंग स्टाइल के आज भी हैं लाखों दीवाने

COMMENT